LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Road Accident : जमुई में अनियंत्रित ट्रक और स्कूली बस के बीच हुई टक्कर, एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Road Accident : जमुई में अनियंत्रित ट्रक और स्कूली बस के बीच भीषण टक्कर हो गयी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : जमुई में अनियंत्रित ट्रक और स्कूली बस
ट्रक और बस में भिड़ंत - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कोहबरबा झाझा मुख्य मार्ग के सौनदीपी मोड़ के समीप आज तेज रफ्तार ट्रक और निजी स्कूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे स्कूल बस का दायाँ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और लगभग 14 बच्चे घायल हो गए। घटना आज दोपहर की है जब स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी। फिर सड़क पर खड़ी स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी। 

मौके पर लक्ष्मीपुर पुलिस की टीम ने पहुंचकर सभी घायल बच्चों को लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया है और कुछ बच्चों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घायल बच्चों में ही कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

मौके पर लक्ष्मीपुर पुलिस ने घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और स्कूल बस को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया जा सके। खबर लिखे जाने तक कुछ बच्चों को छोड़कर सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। वही टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार होने की कोशिश की थी। लेकिन ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़ कर पकड़ लिया है लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट