LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Sport News : बिहार के गांवों में भी बच्चों को मिलेगा क्रिकेट खेलने का मौका, आईपीएल की तर्ज पर ग्रामीण क्रिकेट लीग का होगा आयोजन

Bihar Sport News : बिहार के गांवों में भी बच्चों को मिलेगा क

JAMUI : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी क्रिकेट में अपने हुनर को दिखाने का बड़ा मौका देने जा रहा है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा बिहार के सभी जिला स्तर कमिटियों को निर्देश दिया गया है की बिहार के हर जिले में इस लीग को कराया जाए ताकि बिहार के ग्रामीण बच्चों को भी क्रिकेट में आगे आने का मौका मिल सके। 

इसी कड़ी में आज जमुई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर ग्रामीण क्रिकेट लीग की औपचारिक घोषणा की है। आज प्रेस वार्ता में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि BCA के अध्यक्ष राकेश तिवारी के निर्देश पर जमुई में भी ग्रामीण क्रिकेट लीग होने जा रहा है। जमुई के ग्रामीण क्रिकेट खिलाड़ियों को अब डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन एक बड़ा प्लेटफॉर्म देने जा रही है। ताकि अब ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को क्रिकेट में आगे आने का मौका मिल सके। 

Diarch GO

आगे उन्होंने बताया कि इस लीग को लेकर जिला कमिटी तैयारियों में जुट गई है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे सम्बन्धित लिंक भी शेयर किया जा रहा है। इस लिंक के माध्यम से 13 से 23 साल तक के क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 9 जुलाई निर्धारित है।

साथ ही उन्होंने जमुई के क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा कि इस लीग में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास करे।  ताकि जमुई में क्रिकेट को एक नए आयाम तक पहुंचाया जा सके। जमुई जिला क्रिकेट संघ इस लीग को लेकर बेहद उत्साहित है और जल्द ही मैच की तारीखों का भी ऐलान जिला कमिटी द्वारा किया जाएगा। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश भालोटिया, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष इमरान खान सहित कई लोग मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट