LATEST NEWS

  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा
  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा

  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई निर्देश
  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई

  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले वोट
  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे, यहां हुई सबसे कम वोटिंग
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार

बाल सुधार गृह के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर दी अनोखी प्रस्तुति, जिला जज ने की भूरी भूरी प्रशंसा

बाल सुधार गृह के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर दी अनोखी प्रस्

Jamui : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज जमुई बाल सुधार गृह के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। जमुई सिविल कोर्ट के जिला जज संदीप सिंह बच्चों द्वारा बनाये गए गत्ते से बने रॉकेट और फाइटर जेट देखकर दंग रह गए। 

बताते चले जमुई के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा काफ़ी दिनों से इसकी तैयारी कराई जा रही थी। जिसका ही परिणाम रहा की बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए कलाकृतियों को देखकर वहां उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा बोर्ड द्वारा गायन, पेंटिंग, भाषण, डांस, चेस और कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया था। जिसमे भी बच्चों ने काफ़ी सराहनीय प्रस्तुति दी। 

प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागियों को जिला जज संदीप सिंह द्वारा मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। सर्वप्रथम JJB की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट नाज़िया खान द्वारा झंडातोलन किया गया। जिसके बाद बच्चों द्वारा बनाये गए पेंटिंग्स, आर्ट & क्राफ्ट इत्यादि का बारी बारी से निरिक्षण किया गया। 

अंत में जिला जज ने अपने सम्बोधन मे बच्चों से कहा की हमेशा सच्चाई के साथ चले और बुराई से दूर रहे। आपलोगों की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय है ऐसे ही कार्य कर आपलोग अपने जीवन मे नयी उचाईयों को छुए। अंत मे उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

NSIT
Nsmch

मौके पर सिविल कोर्ट के जज संजीव कुमार, विकास कुमार, रत्नेश्वर कुमार सिंह, अतुल सिन्हा, महेश्वर दुबे, दिलीप कुमार राय, एवं JJB सदस्य पूजा कुमारी एवं गौतम कुमार सिंह उपस्थित थे।