LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jamui News:कुंडघाट डैम में डूबने से एक बालक की मौत, 36 घंटे बाद मिला शव, परिवार में कोहराम

Jamui News: कुंडघाट डैम में नहाने गए बुधवार की संध्या एक 16 वर्षीय बालक डैम की गहराई में डूबने से मौत हो गई। उसका शव 38 घंटे बाद मिला है।

Kundghat Dam
36 घंटे बाद मिला शव- फोटो : Reporter

Jamui News: 16 अप्रैल को डैम में डूबे अकरम खान की मौत ने पूरे सिकंदरा इलाके को गमगीन कर दिया है। महज 16 साल की उम्र में इस तरह का हादसा होना बेहद पीड़ादायक है खासकर जब वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने गया था।दो दिन पहले यानी 16 अप्रैल को करीब 4 बजे शाम में सिकंदरा के नवाब टोली के 8 से 10 युवक कुंडघाट डैम लछुआड़ गए थे। जहां नहाने के दौरान एक युवक डैम के गहरे पानी में डूब गया था। जिसके बाद उसकी मौत होने की बात कही गई। घटना के करीब 36 घंटे बाद युवक के शव को काफी मशक्कत के बाद आज SDRF की टीम ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान सिकंदरा नवाब टोली निवासी गुलजार खान के 16 वर्षीय पुत्र अकरम खान के रूप में की गई है। डूबने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शव को निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

 जिसके बाद इसकी सूचना लछुआड़ थाना को दी गई। लछुआड़ पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए SDRF को इसकी सूचना दी। SDRF की टीम कल सुबह मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई थी। काफी मशक्कत के बाद आज लगभग 36 घंटे बाद युवक के शव को बरामद किया गया है। शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर लछुआड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र पाठक ने बताया कि 16 अप्रैल को ही युवक डैम में नहाने के दौरान डूब गया था। SDRF की टीम कल सुबह से ही शव की तलाश में जुटी थी।

 आज सुबह मृतक युवक के शव को SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। मृतक के शव को  कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इधर इस दुखद घटना के बाद सिकंदरा शहर में सन्नाटा पसर गया है।

सुमित सिंह की रिपोर्ट