LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : बुद्धा हॉस्पिटल जमुई ने सोनो में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, सैंकड़ो लोगों ने चिकित्सकों से लिया परामर्श

Bihar News : बुद्धा हॉस्पिटल जमुई ने सोनो में नि:शुल्क स्वास

JAMUI : जिले के सोनो प्रखंड के अगहरा गांव में बुद्धा हॉस्पिटल जमुई के सौजन्य से एकदिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में बुद्धा हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। 

इसमें मुख्य रूप से बुद्धा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आर.सी. प्रसाद ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। हमारा  प्रयास है कि स्वस्थ गांव खुशहाल जमुई के साथ हर नागरिक  तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही बुद्धा हॉस्पिटल का संकल्प है। इस मौके पर डॉ प्रसाद के साथ डॉ संजय डॉ. रोहित और डॉ. शिव शंकर ने सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित इलाज व परामर्श दिया।

शिविर के दौरान आने वाले मरीजों के लिए कई तरह की जांच सुविधाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लड शुगर (मधुमेह) की जांच, ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अगहरा गांव के समाजसेवी मटुक धारी यादव और सुधीर यादव एवं नुनेश्वर साह  का विशेष योगदान रहा। उनके सौजन्य और सक्रिय सहयोग से गांव के सैकड़ों लोगों ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

ग्रामीणों ने बुद्धा हॉस्पिटल और स्थानीय सहयोगियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब और असहाय मरीजों को घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल जाती है। वही बुद्धा हॉस्पिटल के इस कदम की जिलेवासी भूरी भूरी प्रशंसा करने लगे है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट