LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, साइबर थाने में हुई शिकायत दर्ज

भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, स

Jamui - बिहार की जमुई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इसके साथ ही, कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनकी छवि खराब करने, उनकी फोटो का दुरुपयोग करने और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश की गई है।

इस मामले को लेकर श्रेयसी सिंह के निजी सहायक मिल्टन सिंह ने साइबर डीएसपी को एक लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन तीन विशिष्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल का नाम स्पष्ट रूप से बताया गया है, जिनका इस्तेमाल आपत्तिजनक और अभद्र सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था। 

सहायक मिल्टन सिंह ने बताया कि इन अराजक तत्वों ने श्रेयसी सिंह के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाए हैं और इन अकाउंट्स से भ्रामक सामग्री शेयर कर जनता के बीच गलत संदेश फैलाने की साजिश रची जा रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से बदनाम करना है।

मिल्टन सिंह ने इस कृत्य को साइबर अपराध की श्रेणी में आने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है। इस घटना से भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, जिन्होंने दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। यह पूरी घटना चुनाव के माहौल में साइबर सुरक्षा और महिला उम्मीदवारों की ऑनलाइन गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

NSIT
Nsmch

उधर, साइबर डीएसपी ने शिकायत आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब तकनीकी जांच के आधार पर उन इंटरनेट मीडिया हैंडल्स के संचालकों की पहचान करने में जुट गई है। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान इस तरह की धमकी देने और किसी भी प्रत्याशी की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।