LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : जयपुर में रहकर पलंबरी कर रहे बिहारी मजदुर के खाते में आये खरबों रूपये, बैंक ने खाते को किया फ्रिज, कहा-जिसका है वह ले ले...

Bihar News : जयपुर में रहकर पलंबरी कर रहे बिहारी मजदुर के खा

JAMUI : जमुई सदर थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की जयपुर में मजदूरी कर अपना भरण पोषण  करने वाले एक मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में अचानक खरबों रुपये क्रेडिट हो गया। जिसके बाद बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे अब कोई लेन-देन संबंधित खाते से संभव नहीं है। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की भीड़ टेनी मांझी के घर पर जुट गई है।

टेनी मांझी के पिता कालेश्वर मांझी ने बताया कि उनका बेटा पहले मुंबई में मजदूरी करता था और उसी दौरान कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया था। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर पलंबरी का काम करता है। कालेश्वर मांझी ने बताया कि तीन दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बेटे से इलाज के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब पैसा नहीं आया तो खाते की जांच की गई। तभी यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि खाते में खरबों रुपये जमा हो गए हैं।

हालांकि खाते में भारी-भरकम रकम आते ही बैंक ने सुरक्षा कारणों से खाते को होल्ड कर दिया है। कालेश्वर मांझी का कहना है कि उन्हें इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा— “पैसा जिनका भी है, उन्हें वापस मिल जाए, लेकिन मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए, जो आज तक मुझे नहीं मिला है।”

मज़दूर टेनी मांझी के छह बच्चे हैं और उनके पिता कालेश्वर मांझी के भी छह बच्चे हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण टेनी मांझी अपनी मजदूरी से ही करते हैं। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे “ईमानदारी की मिसाल” करार दे रहे है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट