LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Train Accident: बिहार में भीषण रेल हादसा, ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतरी, 3 डिब्बे नदी में गिरे, मचा हड़कंप

Bihar Train Accident: बिहार में भीषण रेल हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार जमुई में ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतर गई। वहीं 3 डिब्बे नदी में गिर गए। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

रेल हादसा
17 बोगियां पटरी से उतरी - फोटो : social media

Bihar Train Accident: बिहार में भीषण रेल हादसा की खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन के 17 बोगियां पटरी से उतर गई। तो वहीं 3 डिब्बे पलट कर नदी में गिर गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस रेल हादसा के बाद ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रेन हादसे की खबर मिलते ही मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभाला। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। 

आधी रात को भीषण ट्रेन हादसा 

दरअसल, पूरा मामला जमुई जिले के पास जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड का है। जहां शनिवार देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जसीडीह–झाझा रेलखंड के बीच टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ (बथुआ) नदी पर स्थित पुल संख्या 676 पर हुई। 

NSIT
Nsmch

17 बोगियां पटरी से उतरी 

जानकारी अनुसार जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पुल से नीचे नदी में गिर गए, जबकि दो डिब्बे पुल पर ही अलग होकर खड़े रह गए। इसके अलावा, मालगाड़ी के करीब एक दर्जन डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और जसीडीह–झाझा मुख्य रेलमार्ग की डाउन पटरी पर आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुल 17 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसे के कारण डाउन ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे रात 12 बजे से ही इस मार्ग पर रेल यातायात ठप है।

अधिकारियों में मचा हड़कंप 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और संबंधित विभागों की टीम देर रात मौके के लिए रवाना कर दी गई। हालांकि अंधेरा होने के कारण अब तक नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो सका है। झाझा और जसीडीह स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी कर दी गई हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ बिप्ला बोरी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर विशेष टीम भेजी गई है और राहत एवं बहाली का कार्य जारी है।