LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: इस मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नियंत्रण करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, जानें क्यों?

Bihar News जमुई जिले के सोनो प्रखंड के बटिया स्थित बाबा झुमराज स्थान मंदिर में प्रति माह 1.50 लाख तक श्रद्धालु पूजा करने आते हैं. इस मन्दिर में महिलाओं से जुड़ी है रोचक कहानी

 Baba Jhumraj temple

Bihar News बिहार के जनुई जिला के सोनो प्रखंड के बटिया स्थित बाबा झुमराज मंदिर में  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गयी.होली खत्म होते ही इस मन्दिर में भक्तों की भीड़ पड़ी. पूजा  और मांसाहार प्रसाद खाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी.भीड़ इतनी ज्यादा हो गई की भीड़ को नियंत्रित करने और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को बुलाना पड़ गया. 

दरअसल,होली के बाद इस मन्दिर में सोमवार को बड़ी संख्या में बकरे की बलि पूजा हुई.इसके लिए मन्दिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बिहार व झारखंड के अलावे अन्य जगहों से यहां पहुंचे थे.बाबा झुमराज में अगाध विश्वास है.इसको लेकर यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग आते हैं. धार्मिक न्यास परिषद पटना से निबंधित इस मंदिर के व्यवस्था की देख रख मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों द्वारा की जाती है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा कई तरह के कार्य किए गए हैं. बावजूद भीड़ के सामने इनकी सारी व्यवस्था बेकार पड़ जाती है. 

इस मंदिर में महिलाओं से जुड़ी अनोखी है परंपरा

इस मंदिर है  महिलाओं का आना जाना तो होता है, लेकिन महिलाओं को यहां का प्रसाद खाने की मनाही है. इतना ही नहीं इस मंदिर का एक विशेष प्रसाद होता है जिसे मंदिर परिसर में ही खाया जा सकता है, आप इसे घर नहीं ले जा सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत भी पूरी होती है.

हज़ार लोगों के आगमन को देखते हुए यहां पर पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई थी. लेकिन सैकड़ों वाहनों की पार्किंग  की  व्यवस्था न रहने के कारण सड़क किनारे सैकड़ों वाहन लगने से मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. सप्ताह के तीन दिन यहां भारी भीड़ रहती है.

NSIT
Nsmch