LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

jamui csp operator robbery: जमुई मे CSP संचालक से लाखों की लूट, भागते हुए लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरा, एक गिरफ्तार

jamui csp operator robbery: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने CSP संचालक से 12 लाख रुपये की लूट की। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

jamui csp operator robbery
जमुई झाझा थाना क्षेत्र में लूटकांड- फोटो : NEW4NATION

jamui csp operator robbery: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की झाझा थाना क्षेत्र के नागी नकटी क्षेत्र से पांच हथियारबंद अपराधियों ने करहरा CSP संचालक से करीब 12लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित CSP संचालक राजेश बरनवाल ने बताया की आज देर शाम झाझा स्टेट बैंक से पैसा निकासी कर वो अपने घर करहरा वापस जा रहे थे। जैसे ही वो नागी नकटी से आगे निकले की तभी एक मारुती डिजायर कार द्वारा उन्हें ओवरटेक कर रोका जाता है। कार से चार नकाबपोश युवक हथियार लहराते हुए मुझसे पैसे से भरा बैग मांगते है और नहीं देने पर गोली मार देने की बात कहते है। डर से मैंने पैसों से भरा बैग उनको दे देता हूं। पैसा लेने के बाद सभी अपराधी भाग जाते है।

इस बाबत जब झाझा पुलिस से बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की आज देर शाम करीब 6 बजे एक CSP संचालक से लूट की सूचना मिली थी। त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन अपराधियों की कार आगे जाकर एक व्यक्ति को रौंदते हुए भागने के क्रम मे कीचड मे फस गया। जिसके बाद घटनास्थल पर आक्रोषित ग्रामीणों ने उक्त वाहन को घेर लिया। जिसके बाद एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया बाकी चार अपराधी चकमा देकर वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश मे झाझा पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है। 

एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

फिलहाल मामले मे एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त मे है जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। अपराधियों की कार द्वारा एक व्यक्ति को भी धक्का मारा गया था जिससे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है। कुल मिलाकर जमुई मे अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे है और आये दिन जिले मे ऐसी घटनाएं होती रहती है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है की जल्द ही इस घटना मे शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा।

जमुई  से सुमित की रिपोर्ट