LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jamui domestic dispute: सास के साथ संबंध बनाते पकड़ गया दामाद! पत्नी ने देखते के साथ उठाया बड़ा कदम, गांव वाले हुए हैरान

Jamui domestic dispute: जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सास और दामाद के अवैध संबंध का विरोध करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में छह लोग घायल हुए और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

Jamui domestic dispute
सास और दामाद का अवैध रिश्ता- फोटो : social media

Jamui domestic dispute: बिहार के जमुई जिला, खासकर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सास और दामाद के अवैध संबंधों के चलते दो पक्षों में हिंसक झगड़ा हो गया। यह घटना सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक मूल्यों को गहराई से झकझोर देती है।

क्या है पूरा मामला?

घटना गुरुवार को घटी जब एक महिला, जो चार साल से शादीशुदा थी, ने अपने पति और अपनी मां के बीच अवैध संबंध का विरोध किया। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले दो वर्षों से उसकी मां के साथ अनैतिक संबंध में था, और डेढ़ महीने पहले उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ भी लिया था।

पति से अलग होने का निर्णय लिया

महिला के मुताबिक, उसने इस कारण से अपने पति से अलग होने का निर्णय लिया था। मामले को लेकर पंचायत भी हुई, जिसमें पंचों ने पति और सास को अलग रहने की हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद महिला के पति ने न सिर्फ उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, बल्कि सास को भी साथ रखने लगा।जब महिला ने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया, तो पति के पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए।

अस्पताल और पुलिस की कार्रवाई

घायलों को तुरंत जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लक्ष्मीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हो सकता है, जिसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और मारपीट की धाराएं लागू की जा सकती हैं।

NSIT
Nsmch