LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने जमुई को दी बड़ी सौगात, चकाई में जल्द होगा स्टील प्लांट का निर्माण, इतने करोड़ रूपये आयेगी लागत

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने जमुई जिले को बड़ी सौगात दी है. जहाँ चकाई में जल्द स्टील प्लांट का निर्माण किया जायेगा........पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने जमुई को दी
जमुई को सौगात - फोटो : SUMIT

JAMUI : आज चकाई में Tufcon XT TMT सरिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन प्रसाद साव ने चकाई के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाने की योजना मंत्री सुमित सिंह से साझा की। इस प्रोजेक्ट के तहत लंगटा बाबा स्टील कम्पनी लगभग 100 एकड़ जमीन पर यह अत्याधुनिक प्लांट स्थापित करेगी। 

पहले चरण में लगभग 1000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश होगा, जिसे आगे बढ़ाकर 10000 करोड़ रुपये तक विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ऐतिहासिक पहल से न केवल चकाई बल्कि आसपास के क्षेत्र के हज़ारों युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। 

इस प्लांट के बन जाने से नौजवानों को रोज़गार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा— घर पर ही सम्मानजनक काम और तरक्की का रास्ता खुलेगा। चकाई में औद्योगिक विकास की यह नई शुरुआत क्षेत्र के हर परिवार को मजबूती देगी और पूरे इलाके को नई पहचान दिलाएगी। 

मंत्री सुमित सिंह के इस कदम से जमुई की जनता गदगद नजर आ रही है। वही राजनीतिज्ञों की माने तो चुनाव से पहले मंत्री सुमित सिंह ने बड़ा दाव खेलते हुए मास्टर स्ट्रोक मारा है। 

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट