LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

एक और पुल धसने की कगार पर, भारी बारिश से झाझा बरमसिया पुल में दरार, आवागमन ठप

Bihar News:उलई नदी पर बनी बरमसिया काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है ..

Jhajha Barmasia bridge
एक और पुल धसने की कगार पर- फोटो : reporter

Bihar News: जमुई जिले के झाझा प्रखंड में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला उलई नदी पर बना बरमसिया काजवे पुल भारी बारिश और पानी के तेज़ बहाव के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के कई हिस्सों में दरारें आ गई हैं और इसका मध्य भाग धंस गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

पुल की यह स्थिति देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही झाझा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज़ से पुल पर आवागमन बंद कर दिया है।

Diarch GO

यह पुल दर्जनों गांवों को झाझा बाजार से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है, जिसके कारण इसके जर्जर होने के बावजूद लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, अब स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बांस की बैरिकेडिंग लगाकर पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

बता दें कि इस जर्जर पुल को नया बनाने की नींव रखी जा चुकी है और इसका शिलान्यास भी हो चुका है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह