LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Road Accident : जमुई में यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस ने गड्ढे में मारी पलटी, मौके पर मची अफरा-तफरी

Bihar Road Accident : जमुई में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलट गयी. जिससे बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीँ मौके पर अफरा तफरी मच गयी....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : जमुई में यात्रियों से भरी अनियंत्रित ब
बस ने मारी पलटी - फोटो : KUMAR HARSH

Jamui : जमुई में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस चकाई से खुलकर मुंगेर की ओर जा रही थी। इसी बीच सोनो थाना क्षेत्र के बिठरा के पास जैसे ही बस पहुंची,एक हाईवा जो उसी दिशा में जा रही थी। उसने चकमा देकर बस को उसी की दिशा में अनियंत्रित कर दिया। जिसके बाद बस पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हालाँकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की बात बताई जा रही है। बस पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। खलासी रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे। जिनमें से कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें सोनो अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। 

Diarch GO

घटना सोनो जमुई मुख्य मार्ग NH 333 की है। बस के पलटते ही स्थानीय लोगों ने हो हल्ला करना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद प्रशासन पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस पदाधिकारी इस घटना के हर बिंदु पर छानबीन करने में जुट हैं। 

जमुई से कुमार हर्ष की रिपोर्ट