LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन गिरफ्तार, इन जिलों में फैला रखा था आतंक

Bihar News: बिहार के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई जिलों में गिरफ्तार नक्सली का आतंक था।

नक्सली गिरफ्तार
जमुई में नक्सली गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं इसी बीच जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वोटिंग से पहले कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

बिहार-झारखंड का माओवादी गिरफ्तार

दरअसल, विधानसभा चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले पुलिस ने बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र से कुख्यात माओवादी निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार ने की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चिहरा थाना क्षेत्र के राजाडूमर गांव से निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया। इस अभियान में सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी।

निशांत सोरेन से पूछताछ कर रही पुलिस

पूछताछ के दौरान निशांत ने संगठन की कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिन्हें पुलिस खंगाल रही है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले एक दशक से फरार चल रहा निशांत सोरेन अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इन राज्यों में फैला रखा था आतंक 

निशांत सोरेन पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह जमुई, लखीसराय, बांका, मुंगेर, नवादा और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय रहा है। पुलिस का मानना है कि निशांत सोरेन की गिरफ्तारी से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में यह बड़ी सफलता साबित होगी। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

NSIT
Nsmch