LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Crime : जमुई में ‘सम्राट’ की पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, लूटकांड के बाद युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime : जमुई में पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती दी है. लूटकांड के बाद अब बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी......पढ़िए आगे

Bihar Crime : जमुई में ‘सम्राट’ की पुलिस को बदमाशों ने दी खु
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : SUMIT

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। अभी लोग 9 जनवरी को हुए बड़े लूटकांड के सदमे से उभरे भी नहीं थे कि जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा और बरुअट्टा के बीच एक बाइक सवार व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर निवासी अशोक यादव उर्फ आशो यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक यादव अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी विवाद की भेंट अशोक यादव के पुत्र को चढ़ना पड़ा था, जिसकी हत्या कर दी गई थी। सबसे गंभीर बात यह है कि मृतक अशोक यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बीते 5 जनवरी को सिकंदरा थाने में सुरक्षा के लिए आवेदन भी दिया था। बावजूद इसके, पुलिस की तरफ से ठोस कदम न उठाना अब विभाग की लापरवाही को उजागर कर रहा है।

पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद हुए हैं, जिससे अपराधियों की मंशा और उनके पास मौजूद आधुनिक हथियारों का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

NSIT
Nsmch

जमुई में एक के बाद एक हो रही इन बड़ी वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पहले बैंक लूट और अब दिनदहाड़े हत्या ने यह साफ कर दिया है कि जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। बैक टू बैक हो रही इन घटनाओं के बाद अब आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और जिला प्रशासन से कड़े सुरक्षा उपायों की मांग कर रही है। 

सुमित की रिपोर्ट