LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar Crime News : जमुई में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सैप जवान को मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : जमुई में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सैप जव

JAMUI : हाल के दिनों में जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करों का बोलबाला बढ़ गया है। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह बिशनपुर का है। बताया जा रहा है कि खरडीह विशनपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सैप जवान को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिसके कारण सैप जवान बुरी तरह से घायल हो गया। 

घायल जवान की पहचान सिकंदरा थाने में तैनात शशिकांत निराला के रूप में हुई है। शशिकांत निराला सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के साथ गस्ती पर थे। इसी दौरान बिशनपुर मोड़ के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को देख जवान ने रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर चालक जवान को ठोकर मारकर फरार हो गया। 

घायल अवस्था में जवान को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जमुई सदर अस्पताल में घायल जवान का इलाज किया जा रहा है। वहां पर उपस्थित डॉक्टर ने बताया कि घायल सैप जवान के दाएं पैर में फ्रैक्चर है। जिसका इलाज किया जा रहा है। 

बहरहाल जिले में फिर से अवैध बालू तस्करों का बोलबाला बढ़ गया है। अब देखना लाजिमी होगा कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन और जिला पुलिस क्या कदम उठाती है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट