LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News : आधी रात को प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा महंगा, झगड़े के बाद गर्म तेल डालकर किया जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar News : बिहार में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया. लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : आधी रात को प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा
प्रेमी की लात घूसों से पिटाई - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ला में आधी रात को प्रेमिका से मिलने जाना एक प्रेमी मो. रहमान को मंहगा पड़ गया। दोनो के बीच कुछ दिनों से चल रहे झगड़े की रंजिश में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे मिलने के लिए बुलाकर प्रेमिका ने गर्म तेल प्रेमी मो. रहमान के चेहरे और जिस्म पर डाल दिया। जिससे प्रेमी मो. रहमान बुरी तरह झुलस गया। 

परिवार वालों द्वारा मो. रहमान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मो. रहमान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डा. घनश्याम सुमन ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा फर्द बयान लिया गया। मो. रहमान ने गर्म तेल फेंकने का आरोप अपनी प्रेमिका सहिला खातून पर लगाया है। 

साथ ही प्रेमिका के पिता फजल अंसारी और मो. सजिना बेगम के इशारे पर तेल फेंकने का आरोप लगाया है। मो. रहमान ने बताया कि करीब चार वर्षों से पड़ोसी सहिला खातून के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे 2024 में गल्फ भी गए थे। सहिला खातून द्वारा हमेशा पैसे की डिमांड किया जाता था। अबतक दो से तीन लाख रुपया भी दे चुके हैं। लेकिन कुछ दिनों से वे पैसा देने से इनकार कर दिया तो फिर दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई। 

इसी बीच अचानक आधी रात को प्रेमिका सहिला खातून द्वारा मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया गया। अब दोनों के बीच चल रहे तनाव का समझौता करने के लिए कहा गया। उसके बाद मोहम्मद रहमान प्रेमिका से मिलने जाने के लिए जैसे ही अपने घर से बाहर निकाला। तभी पहले से घात लगाए पूरे परिवार वालों के साथ प्रेमिका ने गर्म तेल उसके चेहरे और जिस्म पर डाल दिया। जिससे उसका चेहरा वह शरीर बुरी तरह झुलस गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट