LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

वेलेंटाइन वीक में 5 साल के मोहब्बत को मिली मंजिल, छेका से एक दिन पहले युवती ने प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी

velentine week - वेलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़े के पांच साल के प्रेम को मंजिल मिल गई। फिल्मी कहानी की तरह प्रेमिका अपने छेका से एक दिन पहले प्रेमी संग घर छोड़कर भाग गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वेलेंटाइन वीक में 5 साल के मोहब्बत को मिली मंजिल, छेका से एक

JAMUI – वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जिसमें कई प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं कई जोड़े इस खास सप्ताह में शादी भी कर लेते हैं। जमुई में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी रचा ली। दिलचस्प बात यह है कि युवती का छेका होनेवाला था। लेकिन वह अपने प्रेमी संग रहना चाहती थी। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर इलाके में चर्चा भी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि युवती लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी निवासी दयानंद वर्णवाल की पुत्री शांति कुमारी और मोहनपुर निवासी रंजीत मिस्त्री का पुत्र निकेत कुमार के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दूसरी जगह तय हो गई शांति की शादी

लेकिन शांति कुमारी के पिता ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दिया था और बुधवार को छेका का रश्म भी होने वाला था, जिसकी तैयारी में घर के सभी लोग लगे हुए थे। लेकिन छेका की एक दिन पहले मंगलवार को ही शांति ने अपने प्रेमी निकेत के साथ घर से भाग गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल  कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवती अपने प्रेमी से मंदिर में पंडित के मौजूदगी में अपनी मांग में सिंदूर डलवा रही है। 

जब यह खबर युवती के परिवार वालों को मिली तो वे लोग आश्चर्यजनक रह गए। युवती के पिता द्वारा पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। इधर मामले की जानकारी के बाद गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही है।

NSIT
Nsmch