LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News: खाते में आए 10 खरब रुपए, हिल गया सिस्टम, बैंक-सरकार में हड़कंप,जानिए फिर क्या हुआ

Bihar News: बिहार से एक सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने आम जनमानस से लेकर सरकारी महकमों तक को हैरत में डाल दिया है।

10 trillion rupees came into the account
खाते में आए 10 खरब रुपए- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार से एक सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने आम जनमानस से लेकर सरकारी महकमों तक को हैरत में डाल दिया है। सदर थाना क्षेत्र के अचहरी गांव का रहने वाला टेनी मांझी, जो पेशे से प्लंबर है और जयपुर में मजदूरी करता है, अचानक सुर्खियों में आ गया है—वजह है उसके बैंक खाते में ₹10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6000 रुपए का आना!

टेनी मांझी ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पिता ने दवा के लिए पैसे मंगवाए। खाते में रकम भेजने से पहले उसने मोबाइल में बैलेंस चेक किया तो उसके होश फाख्ता हो गए। मोबाइल स्क्रीन पर अंकों की लंबाई इतनी थी कि गिनती करना मुश्किल हो गया।

टेनी के मुताबिक, उसने तुरंत घरवालों को फोन कर बताया कि उसके अकाउंट में इतनी रकम आ गई है जिसकी गिनती उसे नहीं आती। खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते उसके घर पर लोगों की भीड़ लग गई।

जब टेनी ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो बैंक ने उसका अकाउंट तुरंत फ्रीज कर दिया। अब हालात यह हैं कि उसके खाते में पहले से मौजूद 500 रुपए भी नहीं निकल रहे। वह अपने बीमार पिता को दवा के लिए रकम नहीं भेज पा रहा।

NSIT
Nsmch

टेनी ने बताया, “खाता तो मजदूरी के लिए खुलवाया था, खजाना बन जाएगा कभी सोचा न था। अब डर लग रहा है कहीं इस खेल में फंसा न दिया जाऊं।” उसने बैंक और सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।

मामले में साइबर डीएसपी राजन कुमार ने कहा, “36 डिजिट का यह अमाउंट टेक्निकल फॉल्ट लगता है। इसे हम ट्रिलियन-बिलियन की कैटेगरी में मान रहे हैं। इनकम टैक्स को भी जानकारी दी गई है और जांच जारी है।”

आम आदमी के लिए यह रकम किसी तिजोरी से कम नहीं। लेकिन इस "बेमौसम खजाने" ने टेनी मांझी की जिंदगी को उलझा दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि जांच के बाद सच सामने आता है या यह कहानी भी किसी ‘सिस्टम एरर’ की फाइलों में दफ़न हो जाती है।