LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

वर्कआउट या जीम से पहले और बाद में डाइट में क्या शामिल करें, पढ़ें यहां

एक्सरसाइज से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए, इसको लेकर हर को आज के समय में परेशान है। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता की क्या खाएं। आइए यहां जानते हैं डाइट प्लान।

वर्कआउट या जीम से पहले और बाद में डाइट में क्या शामिल करें,

अच्छा स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा धन है। इस अनमोल धन को संजोए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए वर्कआउट करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि भोजन करना और पानी पीना है। वर्कआउट से फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों बेहतर रहती हैं। पिछले कुछ सालों में वर्कआउट को लेकर हर उम्र के लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। सुबह-सुबह लोग सड़क पर दौड़ लगाते, पार्क में योग करते या जिम में वर्कआउट करते मिल जाएंगे।

हालांकि, अच्छे स्वास्थ्य के लिए वर्कआउट के साथ-साथ हेल्दी डाइट भी बेहद जरूरी है। वर्कआउट करने वाले अधिकांश लोग अपनी डाइट और खाने की टाइमिंग को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। उनके मन में तमाम सवाल आते हैं। जैसे कि वर्कआउट से कितनी देर पहले या बाद में खाना चाहिए? अपनी डाइट में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में हम वर्कआउट करने वाले लोगों की डाइट और उनकी खाने की टाइमिंग के बारे में बात करेंगे। 

फिजिकल एक्टिविटी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद WHO के मुताबिक, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने में मदद करती है। इससे बच्चों और किशोरों की बोन और मसल्स हेल्दी रहती हैं। कॉग्निटिव फंक्शन में भी इम्प्रूवमेंट होता है। इसके अलावा डेली एक्सरसाइज से हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। फिजिकल एक्टिविटी डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को भी कम करती है। यानी ये हमारी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर रखती है।

हैवी वर्कआउट से पहले हल्की डाइट लेना जरूरी है। वर्कआउट से पहले डाइट लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर तक और किस तरह का वर्कआउट कर रहे हैं। अगर आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं तो करीब आधे या एक घंटे पहले हल्की डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। आप अपनी डाइट में ओट्स, प्रोटीन शेक, केला, सेब, साबुत अनाज, अंकुरित चना व मूंग, अंडा, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है, जिससे वर्कआउट के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होती। हालांकि, नॉर्मल एक्सरसाइज से पहले डाइट लेना कोई जरूरी नहीं है।

NSIT
Nsmch

वर्कआउट के बाद हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। इससे मसल्स की रिकवरी में मदद मिलती है। वर्कआउट के करीब आधे घंटे बाद जूस, प्रोटीन शेक या नारियल पानी पी सकते हैं। लेकिन अगर आप हैवी एक्सरसाइज के तुरंत बाद कुछ खाते हैं तो इससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वर्कआउट के कुछ देर बाद भूख लगने पर डाइट में कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। जैसेकि दलिया, बाजरा, सेब, संतरा, केला, मक्का, बादाम, अखरोट, दूध, दही, बीन्स, आलू, हरी सब्जियां, चॉकलेट और अंडा आदि। नीचे ग्राफिक में वर्कआउट करने वाले लोगों की डाइट लिस्ट दी गई है।