LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सर्दी में फटने लगे हैं गाल? ये खास नुस्खे बनाएंगे गालों को मुलायम और गुलाबी

सर्दियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। इस मौसम में होंठ, एड़ियां, और गाल फटने की समस्या आम है। गालों को मुलायम और गुलाबी बनाए रखने के लिए देसी घी, शहद, हल्दी, और मलाई जैसे प्राकृतिक उपाय बेहद प्रभावी हैं।

खास नुस्खे बनाएंगे गालों को मुलायम और गुलाबी

सर्दियों में ठंड और शुष्क हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसका असर केवल होंठ और एड़ियों पर नहीं, बल्कि गालों पर भी पड़ता है। फटे हुए गाल न केवल दर्द देते हैं बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी प्रभावित करते हैं। लोशन और मॉइश्चराइजर के बावजूद इस समस्या से राहत मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।


1. देसी घी और शहद:

देसी घी और शहद का मिश्रण गालों के रूखेपन को दूर करने और उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। कुछ बूंदें देसी घी में दो बूंद शहद मिलाएं और गालों की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनेगी।

Diarch GO


2. हल्दी और शहद:

हल्दी और शहद का पेस्ट गालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें थोड़ा ओट्स पाउडर मिलाकर 20 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।


3. मलाई और हल्दी:

एक चम्मच मलाई में दो चुटकी हल्दी मिलाकर गालों पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और धो लें। यह गालों को पोषण देता है।

NSIT
Nsmch


सर्दियों में त्वचा का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप गालों को स्वस्थ, मुलायम और गुलाबी बनाए रख सकते हैं।

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें।)