LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Winter Depression: सर्दी में बढ़ने वाली मानसिक समस्याओं से कैसे बचें?

सर्दी का मौसम आ चुका है और ठंड बढ़ने के साथ ही कई लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे विंटर डिप्रेशन या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर कहा जाता है।

Winter Depression

सर्दी का मौसम आ चुका है, और ठंड के साथ-साथ कुछ लोगों को एक गंभीर मानसिक समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जिसे विंटर डिप्रेशन या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य समस्या खासतौर पर सर्दियों में होती है, जब सूरज की रोशनी कम होती है और दिन छोटे हो जाते हैं। इस दौरान लोग चिड़चिड़ेपन, आलस्य और तनाव जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं, जो कि डिप्रेशन के सामान्य लक्षणों से मिलते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2015 में 30 करोड़ से अधिक लोग डिप्रेशन से प्रभावित थे, और भारत में लगभग 15% वयस्क मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हैं। विंटर डिप्रेशन को पहचानने और इससे निपटने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम विंटर डिप्रेशन के लक्षण, कारण और इससे बचने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

 विटामिन D का महत्व

विंटर डिप्रेशन से बचने के लिए विटामिन D सबसे ज्यादा जरूरी है। ये शरीर में सेरोटॉनिन के लेवल को बढ़ाता है। सेरोटॉनिन एक हैप्पी हॉर्मोन है, जो मूड को संतुलित रखता है। इसके अलावा विंटर डिप्रेशन से बचने के लिए नीचे ग्राफिक में दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

विटामिन D हमारी सेहत के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसका प्रमुख सोर्स सूरज की रोशनी है। जब सर्दियों में सूरज की रोशनी कम होती है तो बॉडी की सर्केडियन रिद्म बदल जाती है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब हमारी स्किन सूर्य की किरणों के संपर्क में आती है तो शरीर विटामिन D प्रोड्यूस करता है, जो कि हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

NSIT
Nsmch

15 से 30 मिनट तक हल्की धूप में बैठें

सर्दियों में सूरज की रोशनी का हल्का-सा संपर्क भी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए अगर संभव हो तो रोजाना 15 से 30 मिनट तक हल्की धूप में बैठें। यदि बाहर जाना संभव न हो तो विटामिन D सप्लीमेंट्स का सेवन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।