LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मोटापे से हैं परेशान तो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती हैं ये दवाएं, WHO ने दी मंजूरी

WHO ने वजन घटाने के लिए ऐसी दवाओं को समर्थन दिया है, जो भूख और ब्लड शुगर को नियंत्रित करके मोटापे को कम करने में कारगर साबित हो रही हैं।

वजन घटाने में मददगार हो सकती हैं दवाएं

मोटापा आज की जीवनशैली से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वजन कम करने में सहायक GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट नामक दवाओं को मंजूरी दी है। ये दवाएं भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन की नकल करती हैं और रक्त शर्करा को संतुलित रखती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

कौन-कौन सी दवाएं हुईं मंजूर?

वेगोवी (Semaglutide):

2021 में FDA द्वारा अनुमोदित यह साप्ताहिक इंजेक्शन वजन प्रबंधन के लिए प्रभावी है। यह शरीर में भूख कम करने वाले हार्मोन को सक्रिय करता है।

ज़ेपबाउंड (Tirzepatide):

2023 में मंजूरी प्राप्त, यह दवा पहले टाइप 2 मधुमेह के लिए उपयोग की जाती थी। अब इसे वजन घटाने के लिए प्रभावी माना गया है।

ओलिस्टैट (Zenical):

यह अल्पकालिक वजन घटाने के लिए उपयोगी है। इसे कम वसा वाले भोजन के साथ लिया जाता है और यह वसा के अवशोषण को रोकने में मदद करती है।

NSIT
Nsmch

दवाओं का सही उपयोग:

इन दवाओं को स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन दवाओं का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, इन्हें केवल चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए।

दवाएं लेने से पहले बरते ये सावधानी:

इन दवाओं को जादुई समाधान नहीं समझा जाना चाहिए। वजन घटाने के लिए सही जीवनशैली और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें और दवाओं के संभावित साइड इफेक्ट्स को समझने और रोकथाम के लिए डॉक्टर की सलाह लें। बता दें कि मोटापा कम करने की दिशा में WHO द्वारा अनुमोदित ये दवाएं एक नई उम्मीद लेकर आई हैं। हालांकि, इनका उपयोग केवल मददगार उपाय के रूप में करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर ध्यान केंद्रित करें।