LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Weight Loss Tips: मोटापा से हैं परेशान, जानें 30 दिन में कैसे करें वेट लॉस

Weight Loss Tips: मोटापा से हैं परेशान, जानें 30 दिन में कैस

नया साल आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अपना अलग-अलग रेजोल्यूशन लेने लगते हैं। अलग-अलग गोल्स बनाने लगते हैं। फिटनेस के दीवाने लोग अपने नए हेल्थ गोल्स बनाने में जुट जाते हैं। नए साल के करीब आते ही सोशल मीडिया पर इंस्टेंट वेट लॉस टिप्स की भरमार हो जाती है। हालांकि, हेल्थ और फिटनेस के इस सफर में डेडिकेशन, बैलेंस डाइट, नियमित व्यायाम और लाइफस्टाइल में बदलाव की आवश्यकता होती है। 

आज आपको कुछ ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 30 दिन में आप वेट लॉस कर सकते हो। 30-दिन के डाइट प्लान में कैलोरी को सीमित और हाई प्रोटीन पर आधारित किया गया है, लेकिन इस प्रकार के डाइट प्लान को लंबे समय तक फॉलो करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वजन घटेगा तो जरूर, लेकिन मसल्स की हानि भी हो सकती है."

वजन कम करने के लिए कम कैलोरी वाले फूड खाएं और विविधता शामिल करें। अपनी डाइट को रंगीन बनाएं, जैसे रेनबो। पोर्शन साइज का ध्यान रखें और भोजन को अच्छे से चबाकर खाएं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ाएं। मीठे और जंक फूड्स से दूरी बनाए रखें। खुद को हाइड्रेट रखें और नमक का सेवन कम करें। पैकेज्ड फूड खरीदते समय न्यूट्रिशनल लेबल और सर्विंग साइज को पढ़ें। 

वहीं, वर्कआउट में जैसे स्प्रिंटिंग, साइक्लिंग और बॉडी एक्सरसाइज शरीर में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इससे तेजी से फैट लॉस हो सकता है। अगर आप 2024 से पहले अपने फिटनेस गोल्स को हासिल करना चाहते हैं, तो इस 30-दिन के फॉर्मूले को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि इसे किसी विशेषज्ञ की सलाह के साथ ही फॉलो करें।

NSIT
Nsmch