LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Weight Loss Tips: इन चीजों से सुबह की करें शुरुआत, ये आदतें आपको वजन कम करने में करेगी मदद

अगर आप भी अपने मोटापा से परेशान हैं, तो इन रूटिनों को फॉलो करें। एक महीने में आपके शरीर में कई बदलाव दिखेंगे।

Weight Loss Tips: इन चीजों से सुबह की करें शुरुआत, ये आदतें

आज के समय में वजन आसानी से बढ़ जा रहा है। हम पहले की तरह न तो काम कर पाते और न ही भागदौड़। पहले के समय में बच्चे बाहर खेला करते थे। लेकिन आजकल के बच्चे ज्यादातर या तो मोबाइल में लगे रहते हैं। या फिर टीवी देखने में व्यस्थ रहते हैं। वहीं, पहले की औरतें घर के कामों में ही इतना व्यस्थ रहती थीं कि उनका उसी से एक्सरसाईज हो जाता था। लेकिन आज की औरतों को बाहर का काम करना पड़ता है। ज्यादातर औरतें शादी के बाद डेस्क जॉब ले लेतीं हैं। ऐसे में उनका वजन और बढ़ जाता है। वजन बढ़ना मतलब की बीमारियों को बुलावा देना। इसलिए इस मोटापा को कम कैसे करें इसके बारे में हम जानते हैं। 

अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह के कुछ आदतों को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। सुबह जल्दी उठें। सुबह जल्दी उठने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर से टॉक्सिक बाहर निकलते हैं और फैट कम होता है। वॉक और हल्की एक्सरसाइज करें। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। सुबह-सुबह नमक का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, पाचन में सुधार होता है। बॉडी हाइड्रेट रहती है। नमक का पानी पीने से भूख कंट्रोल रहती है और वजन भी कम होता है।

प्रोटीन डाइट का सेवन करने से वजन को कंट्रोल करना आसान होता है। प्रोटीन से भरपूर फूड्स में आप अंडे, ग्रीक दही, या प्रोटीन शेक जैसी प्रोटीन रिच डाइट का सेवन करें भूख कंट्रोल रहती है। इस डाइट का सेवन करने से मांसपेशियां स्ट्रांग रहती है। मीठा अनाज, पेस्ट्री और मीठे ड्रिंक का सेवन करने से परहेज करें। मीठे फूड्स का सेवन करने से परहेज करने से इंसुलिन स्पाइक का खतरा नहीं रहता और कैलोरी इनटेक कंट्रोल रहता है और फैट बॉडी में डिपॉजिट नहीं होता। अपने भोजन और नाश्ते में जो कुछ भी खाएं इससे पहले प्लानिंग कर लें। डाइट की प्लानिंग करके आप कैलोरी इनटेक और पोषक तत्वों पर नजर रख सकते हैं। संतुलित भोजन का सेवन करने से न सिर्फ भूख कंट्रोल रहती है बल्कि वजन भी कम होता है।