LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ठंड में वजन घटाना है तो इन ड्रिंक को सुबह-सुबह खाली पेट पीएं, कोलेस्ट्रॉल कम करेगी

ठंड के समय में मोटापा कम करना मुश्किलों से भरा टास्क होता है। ऐसे में कुछ ड्रिंक्स हम आपको बताएंगे जिसकी मदद से आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं।

ठंड में वजन घटाना है तो इन ड्रिंक को सुबह-सुबह खाली पेट पीएं

ठंड का मौसम आते ही लोग अपना ज्यादातर समय कंबल में बिताने लगते हैं। इस मौसम में अक्सर काम करने में आलस आता है, जिसकी वजह से हमारी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। साथ ही सर्दियों में लोग अक्सर वर्कआउट आदि करने से भी कतराने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो हो जाती है। वहीं, पसीना कम निकलने के कारण भी ठंड में मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा इस मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से हम लगातार खाते रहते हैं। इन सब कारणों की वजह से हमारा मोटापा बढ़ता चलता है। ऐसे में कुछ उपाय हम आपको बता रहे हैं जिसकी मदद से आप ठंड में आप अपना वेट लॉस कर सकेंगे। 


अगर आप सर्दियों में अपना वजन कम करना चाहते हैं, इसके लिए हर्बल चाय एक बढ़िया विकल्प साबित होगी। आप इसके लिए तुलसी, कैमोमाइल और हिबिस्कस टी जैसी हर्बल चाय ट्राई कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर ये हर्बल चाय फैट जलाने में मदद करती हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है और वजन घटाने में योगदान करती हैं। वेट लॉस के लिए आप सर्दियों में अजवायन का पानी भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवायन डालकर उबालें। इन बीजों को छान लें और इस पानी का खाली पेट सेवन करें। यह ड्रिंक पाचन बेहतर बनाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है।

Diarch GO


आप अपना वजन कम करने के लिए सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सौंफ डालकर उबालें। फिर इस पानी को छानकर बीजों को अलग कर दें और खाली पेट इस ड्रिंक को पिएं। सौंफ में मौजूद एंटी-बैक्टिरियल गुण आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं और भूख को कम करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए ग्रीन टी हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो फैट जलाने और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और भूख को कम करके वजन घटाने में सहायता करता है।


अगर आप सर्दियों में हेल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो एप्पल साइडर सिरका एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसके लिए एक ग्लास गर्म पानी में एक से दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर सिरका मिलाएं और इसे खाली पेट पिएं। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड वजन बढ़ने से रोकता है और पाचन को बढ़ावा देता है।

NSIT
Nsmch