LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

टाइमपास वाली चीज है आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

क्या आपको पता है टाइमपास के लिए जो चीज हम खाते हैं वो बेहद फायदेमंद है। उसकी तुलना बादाम से की जाती है। चलिए जानते हैं क्या है वो चीज जिसे हम अपने आम जिंदगी में अक्सर खाते हैं।

टाइमपास वाली चीज है आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को मूंगफली की याद आने लगती है। घरों पर बैठ कर लोग मूंगफली को छिल-छिल कर खाते हैं। ठंड के मौसम में मूंगफली खाना बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह पोषण से भरपूर होती है और इसकी कीमत बादाम के मुकाबले कम होती है। कई रिसर्च में पता चला है कि रात के  वक्त मूंगफली खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है और शरीर का टेंपरेचर मेंटेन हो सकता है। इसका सेवन किसी भी वक्त करें, उससे फायदा ही होगा। मूंगफली बादाम की तरह ही सेहत के लिए लाभकारी होती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में,


मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन E होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। मूंगफली में बी विटामिन्स जैसे- थियामिन, नियासिन और फोलिक एसिड होते हैं, जो हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी माने जाते हैं। मूंगफली में आयरन और जिंक भी होते हैं, जो खून बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। मूंगफली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।

Diarch GO


मूंगफली हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। ये हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं और हार्ट डिजीज का जोखिम कम कर सकते हैं। मूंगफली में एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे विटामिन E होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद हैं। मूंगफली में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक फुल रखने में भी मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। ब्रेन के लिए मूंगफली को बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। मूंगफली में बी विटामिन्स जैसे थियामिन और नियासिन, होते हैं, जो ब्रेन फंक्शनिंग को बढ़ाने में सहायक होते हैं। ये विटामिन नर्वस सिस्टम को भी दुरुस्त कर सकते हैं। मूंगफली में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव कम करने में मददगार हो सकता है। रोज मूंगफली खाने से हड्डियों में मजबूती बनी रहती है। मूंगफली में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। मूंगफली ब्लड शुगर को मेंटेन करने में सहायक होता है।