LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, नहीं पड़ती है इस चीज की जरूरत

मूंगफली का इ्स्तेमाल कर एक अच्छा डिश बना सकते हैं। ये डिश आपके लिए पौष्टिक भी है।

मूंगलफली

बाजार से खरीदी हुई नमकीन भुनी मूंगफली का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा। यह इतनी स्वादिष्ट लगती है कि लोग एक बार में ही पूरा पैकेट खत्म कर देते हैं। लेकिन इसका मजा लेने के लिए आपको बाजार में पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसकी कीमत अक्सर ज्यादा होती है, जबकि कई बार ये मात्रा में काफी कम होती है। यही नहीं, कई बार इसे खाने पर दांतों के नीचे बालू आ जाता है या अनहेल्‍दी स्‍टाइल में पकाया गया होता है। अगर आप बिना तेल वाली रोस्टेड नमकीन मूंगफली बनाना चाहते हैं तो बता दें कि इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है।


इन चीजों का इस्तेमाल कर बनाएं टेस्टी डिश

नमकीन मूंगफली बनाने के लिए जरूरी सामग्री जो चाहिए उसमें है एक कप मूंगफली लें, 1/4 चम्मच  नमक लें, 3 कप पानी का इसके लिए इस्तेमाल करें। वहीं, अब इसके बनाने का जो तरीका है उसमें आप सबसे पहले ताजा मूंगफली लें। अब एक बर्तन में 3 से 4 कप पानी डालें और उसे अच्‍छी तरह उबाल लें। अब गैस बंद करें और इस उबले पानी में एक कप मूंगफली डालें। साथ में उसमें 1/4 चम्मच नमक डालकर अच्‍छी तरह मिला लें। 

Diarch GO


इस तरह से इसे बनाएं

अब 10 मिनट के लिए इन सारी चीजों को ढंककर रख दें, फिर इसके पानी को छन्‍नी की मदद से अच्‍छी तरह छान लें। ध्‍यान रहे मूंगफली जिस बर्तन में रख रहे हैं उसमें नीचे पानी बिल्‍कुल भी न रहे। अब गर्म पानी और नमक में डुबाए गए मूंगफली को एक बर्तन में डालें और उसमें 1/2 चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे फिर से 10 से 15 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें।


मूंगफली है बेहद पौष्टिक

अब एक पैन में 1 कप नमक डालें और हाई फ्लेम पर इसे रखें। जब नमक गर्म हो जाए तो मूंगफली को इसमें डालें और अच्‍छी तरह से मिलाएं। इस तरह मूंगफली में नमक अच्‍छी तरह चिपक जाएगा। आप हाई फ्लेम पर 2-3 मिनट तक इसे पकने दें। इसके बाद आंच धीमी करें और मूंगफली को लगातार चलाते रहें। जब मूंगफली ठीक से पक जाए, तो गैस बंद करें और इसे पैन में ही कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मूंगफली दबाने से अगर आसानी से क्रैक हो रही है तो इसका मतलब है मूंगफली पूरी तरह पक चुका है। अब मूंगफली को नमक से निकालकर अलग रख लें। इस तरह आपकी नमकीन मूंगफली तैयार है। आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्‍टोर कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch