LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ठंड में बच्चों का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

ठंड में बच्चों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल है। उनको कई सारी परेशानियों से बचना पड़ता है। कुछ टिप्स है जिसके जरिए आप अपने बच्चों का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं।

ठंड में बच्चों का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं तो पड़ जाएंगे ब

नवंबर के महीने की शुरुआत होते ही हल्की ठंड का महसूस होना शुरू हो जाता है। इस समय सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इस समय अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खासकर बच्चों की सेहत पर इस समय ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो इसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर दिखाई दे सकता है। तो चलिए जानते हैं बच्चों के सेहत का हल्की सी ठंडी मौसम में कैसे ध्यान रखा जाए। 

इस समय बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण सर्दी, जुकाम, आंखों से जुड़ी परेशानियां, पेट दर्द और सिर में दर्द जैसी कई दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। खासकर उन लोगों में जिनका इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर है और किसी वजह से वो आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए इस समय बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।

बदलते मौसम में कपड़ों का चयन बहुत ही ध्यान से करना चाहिए। इस हल्की ठंड और गर्मी है तो ऐसे में बच्चों को लाइट वेट और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनाने चाहिए। इससे उन्हें गर्मी भी नहीं लगेगी और न ही ठंड लगेगी। बदलते मौसम में बच्चों के एकदम से ज्यादा मोटे और गर्म कपड़े भी न पहनाएं, इसके कारण भी उनकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है।

इस समय बच्चों का डाइट का खास ख्याल रखें। उन्हें ठंडी चीजें जैसे कि कोल्ड ड्रिंक और ठंडा पानी पीने से रोकें। इसके अलावा विटामिन सी और जिंक से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करें, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही बाहर का तले-भुने खाने की जगह घर का बना खाना खिलाएं।

NSIT
Nsmch

मौसम चाहे कोई भी हो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरुरी है। अगर बच्चे खांसी-जुकाम जल्दी हो जाता है, तो इस मौसम में उन्हें गुनगुना पानी दें। इसके अलावा बाजार से लाए फल और सब्जियों का सेवन करने से पहले अच्छे से पानी से साफ करें।