LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ओल की सब्जी होती है फायदेमंद, दीपावली के दिन इसे घर में बनाने के पीछे का कारण जानें

आज ही हमारे घर कई पुरानी चीजें फॉलो की जाती है। इसमें से एक है दीपावली के दिन घर में बनाया जाता है सूरन की सब्जी। अब इसके पीछे क्या कारण है इसें हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

ओल की सब्जी होती है फायदेमंद, दीपावली के दिन इसे घर में बनान

दीपावली पर्व को लेकर हर घर में एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर है। इस मौके पर तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां खरीदी जाती हैं। लोग अपने घरों में बनाते भी हैं। कुछ रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन सूरन,जिमीकंद, ओल की सब्जी भी बनाने का रिवाज है। सदियों से ये परंपरा चलती आ रही है। सभी लोग बचपन से देखते आ रहे हैं कि दीपावली की सुबह ओल की सब्जी बनाई जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि दिवाली के शुभ अवसर पर सूरन की सब्जी बनाना शुभ होता है। आखिर क्यों बनाई जाती है दिवाली पर सूरन की सब्जी और इसके फायदे और बनाने का तरीका क्या है, चलिए सब यहां जानते हैं।


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन सूरन या जिमीकंद की सब्जी बनाने और खाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जब आप इसे जड़ से काटते हैं तो वह दोबारा उग जाता है। इसी वजह से इसे सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। आप इस सब्जी को बनकार लक्ष्मी मां को भी भोग लगा सकते हैं। जिस तरह जिमीकंद जल्दी खराब नहीं होता, फलता रहता है, उसी तरह से इस सब्जी को दिवाली के दिन खाने से घर में तरक्की, समृद्धि आती रहती है।

Diarch GO


ओल की सब्जी खाने से आंखें हेल्दी रहती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ती है। शरीर में खून की कमी नहीं होती है। ओल शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। वजन घटाने के लिए भी ये सब्जी काफी फायदेमंद है। फाइबर अधिक होने के कारण पाचन सही रखता है। हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।


ओल को बनाने से पहले उबालना जरूरी है। ताकि जो इसके खीस-खीस पन है, वो निकल जाए। सबसे पहले सूरन को छोटे-छोटे आकार में काट लें। जब आप सूरन काटें तो हाथों में सरसो तेल लगा लें। इससे खुजली कम होगी। कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें, इसमें सूरन को डालकर फ्राई करें। अब इसे निकाल लें। प्याज, लहसुन का पेस्ट बनाकर इस तेल में भूनें। इसमें मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, अमचूर पाउडर आदि डालकर भूनें। अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें और फिर लाल होने तक भूनें। इसमें सूरन डाल दें और पानी डालकर ढक कर पकाएं। जब गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप चाहें तो इसमें अंत में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस रस के कारण सब्जी के खीस-खीस पन को कम करता है और टेस्टी बनाता है।

NSIT
Nsmch