LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

रात में इन फूड्स का सेवन करें बंद, वरना बिगड़ सकती है पाचन प्रक्रिया और नींद

रात के समय हमारी पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, इसलिए रात के खाने में हल्के और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों का चयन करना बेहद जरूरी है।

फूड्स का सेवन करें बंद

रात के समय हमारी पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि रात के खाने में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएं, जिन्हें पचाना आसान हो। गलत खानपान के कारण पेट में असहजता, जलन और नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप अगली सुबह थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। जानिए रात के समय किन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

1. कैफीन वाले पेय पदार्थ

कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ रात में नहीं पीने चाहिए। कैफीन ब्रेन को एक्टिव कर देता है और नींद में बाधा उत्पन्न करता है। साथ ही, यह पेट में जलन और एसिडिटी को बढ़ा सकता है, जिससे रात में असहजता महसूस होती है।

2. स्टार्च से भरपूर खाद्य पदार्थ

चावल, आलू और पास्ता जैसे स्टार्च युक्त फूड्स रात के समय पचाने में कठिन होते हैं। इन खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जबकि रात में पाचन प्रक्रिया धीमी रहती है। इनका सेवन भारीपन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

3. फ्राइड फूड आइटम्स

समोसा, पकोड़ी, चिप्स और बर्गर जैसे तले-भुने खाद्य पदार्थ कैलोरी और वसा से भरपूर होते हैं। रात में इनका सेवन पेट में भारीपन और जलन का कारण बन सकता है। यह नींद को प्रभावित करता है और सुबह थकान का एहसास हो सकता है।

NSIT
Nsmch

4. खट्टे खाद्य पदार्थ

संतरा, नींबू, अमरूद और अंगूर जैसे खट्टे फल एसिड की अधिकता के कारण पेट में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकते हैं। रात के समय इनका सेवन करने से सोने में दिक्कत हो सकती है।

5. चीज़

चीज़, विशेष रूप से प्रोसेस्ड और फैट से भरपूर चीज़, रात के समय खाने से पाचन में बाधा उत्पन्न करता है। यह पेट में भारीपन का कारण बनता है और नींद में खलल डाल सकता है। इसके अलावा, यह सिर दर्द की समस्या भी पैदा कर सकता है।

बचाव के उपाय

रात में हल्के और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों का चयन करें। शराब, भारी वसा और अधिक मसालेदार खाने से बचें। अच्छी नींद और स्वस्थ पाचन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें।