LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

आजकल धूप में बिता रहे ज्यादा समय तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकता है स्किन कैंसर का खतरा

सूरज की रोशनी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तेज धूप में रहने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जेसन चेम्बर्स में स्किन कैंसर की पुष्टि होने के बाद इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है

धूप में ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है भारी

सूरज की रोशनी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसकी अत्यधिक मात्रा त्वचा पर नकरात्मक प्रभाव डाल सकती है। सूरज की किरणों में मौजूद UV (अल्ट्रावायलेट) किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जेसन चेम्बर्स में स्किन कैंसर की पुष्टि होने के बाद इस विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता महसूस हो रही है। सूरज से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों के लिए फायदेमंद है, लेकिन अत्यधिक धूप में रहना त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे त्वचा की उम्र बढ़ने के साथ-साथ कैंसर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।


स्किन कैंसर कैसे होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सूरज की अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर स्किन कैंसर का कारण बनती हैं। यह तीन प्रकार का हो सकता है:

Diarch GO

1. बेसल सेल कार्सिनोमा: चेहरा, गर्दन और हाथ पर। 

2. स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा: कान, होंठ और हाथ पर।

3. मेलेनोमा: शरीर के किसी भी हिस्से में।


हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जेसन चेम्बर्स (Jason Chambers) में स्किन कैंसर का खुलासा होने के बाद एक बार फिर धूप और स्किन कैंसर को लेकर चर्चा बढ़ गई है। जेसन चेम्बर्स ने बताया कि धूप में ज्यादा समय बिताने के कारण उनकी त्वचा पर एक मामूली धब्बा स्किन कैंसर में बदल गया। उन्होंने लोगों से सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करने और तेज धूप से बचने की अपील की है।


धूप से बचने के उपाय:


केमिकल-फ्री और अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और त्वचा पर किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें। एक्सपर्ट् बताते हैं कि संतुलन में धूप लेना सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अत्यधिक एक्सपोज़र खतरनाक साबित हो सकता है। अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch