LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Skin care Tips: बादाम खाने से खिलेंगे चेहरे, स्वास्थ्य को भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे

बादाम खाना जहां तक सेहत के लिए बेस्ट है। उसी तरह ये चेहरे के लिए भी उतना ही अच्छा है। बादाम खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।

बादाम

बादाम न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है क‍ि बादाम को सुपरफूड का नाम द‍िया गया है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स त्वचा को निखारने, हाइड्रेट रखने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इससे हमारी त्‍वचा ग्लोइंग बनने के साथ-साथ हेल्दी भी बनती है। आप ठंड में भी बादाम से ग्‍लाेइंग त्‍वचा पा सकती हैं। आप चाहें तो रोज सुबह भि‍गोए हुए बादाम खा सकती हैं। इसका तेल भी लगा सकती हैं या चाहें ताे फेस पैक के रूप में भी बादाम का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। कुल म‍िलाकर बादाम स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको बादाम से स्‍कि‍न को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 


बादाम मॉइश्चराइज करने में मदद करता

बादाम में विटामिन E पाया जाता है। ये स्‍कि‍न को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। बादाम से त्‍वचा को गहराई से पोषण म‍िलता है। इससे बेजान त्‍वचा में भी जान आ जाती है। अगर आप बादाम का तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है। न‍ियम‍ित रूप से बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही बादाम का तेल पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। बादाम का दूध या पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्‍किन में गजब का ग्‍लो आता है।

Diarch GO


बादाम में विटामिन E होता है

रोजाना बादाम खाने से हमारी त्‍वचा को अंदरूनी पोषण मि‍लता है। जिससे स्किन में प्राकृति‍क रूप से न‍िखार आता है। आप बादाम का फेस पैक बनाकर भी स्किन को निखार सकती हैं। आप हफ्ते में दो द‍िन इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं। बादाम हमारी त्‍वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। बादाम में विटामिन E जैसे तत्‍व पाए जाते हैं जो त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है।


बादाम खाने से चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है

बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारी स्‍क‍िन को नर्म बनाते हैं। इससे हमारी स्‍क‍िन भी चमकदार बनती है। अगर आप रोजाना बादाम खाती हैं तो इससे चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है। आप रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।

NSIT
Nsmch