LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Skin Care Tips: स्किन के हर प्रॉबलम का सॉल्यूशन है एलोवेरा जेल, इस तरह से करें इस्तेमाल त्वचा होगी नरम

अगर आपकी स्किन भी ठंड में खराब हो रही है। धूल-डस्ट से परेशानी हो रही है, तो आप भी रात में एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। इससे आपकी त्वचा नरम होगी।

Skin Care Tips: स्किन के हर प्रॉबलम का सॉल्यूशन है एलोवेरा ज

लोगों की परेशानी कभी खत्म नहीं होती है। एक जाती है तो दूसरी परेशानी आती है। पहले स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स कम नहीं थीं जो अब प्रदूषण ने भी हमारी स्किन की परेशानियां बढ़ा दी है। अभी हर जगह पर प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के चलते हमें अपनी स्किन केयर रूटीन को बेहतर बनाना बेहद जरूरी हो गया है। हवा और पानी में मौजूद प्रदूषक तत्व रोजाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ाते हैं। इससे त्वचा का नेचुरल बैरियर कमजोर हो जाता है। प्रदूषण से हमारी स्किन पूरी तरह से खराब होने लगती है। चलिए स्किन को बचाने का कुछ उपाय निकालते हैं।

एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन के लिए सबसे प्रभावी और लोकप्रिय हर्बल उपायों में से एक है। इसके जेल जैसे गुण त्वचा को छोटे से लेकर बड़े घाव तक ठीक करने में मदद करते हैं। प्रदूषण से होने वाली स्किन समस्याओं जैसे इंफ्लेमेशन, पिंपल्स, सनबर्न, एजिंग और डल स्किन में एलोवेरा बेहद कारगर है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जैसे दर्द, सूजन और घाव के निशान कम करने में एलोवेरा कारगार साबित होता है। त्वचा को जवां बनाए रखने में भी एलोवेरा मदद करता है। फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं। 98% पानी होने के कारण यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। 

अब बताते हैं कि एलोवेरा का इस्तेमाल सही तरीके से कर सकते हैं। हाथ धोने और फेसवॉश के बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करेंष ठंडे पानी से धोकर सुखाएं और इसके बाद एलोवेरा टोनर लगाएं। 2 भाग पानी और 1 भाग एलोवेरा जेल मिलाकर एक एयरटाइट बोतल में रखें। इसे फ्रिज में स्टोर करें। साफ कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। ऐसा सनस्क्रीन चुनें जिसमें एलोवेरा हो। यह आपकी त्वचा को न सिर्फ प्रदूषण से बचाएगा बल्कि ठंडक भी देगा। चेहरे पर हल्का एलोवेरा जेल लगाएं और 5–10 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धोकर सुखाएं। बता दें कि एलोवेरा का इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि यह आपकी त्वचा के अनुकूल है। नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से अपनी स्किन केयर का ख्याल रखें और हर मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखें।