LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सरसों के तेल और मोमबत्ती से फटे-काले पैरों को मक्खन जैसा कोमल बनाएं

फटे और काले पैर आपकी सुंदरता पर असर डाल सकते हैं। योग गुरु कैलाश बिश्नोई का यह नुस्खा, जिसमें सरसों का तेल, मोमबत्ती और विटामिन ई का उपयोग किया गया है, आपके पैरों को कोमल और खूबसूरत बना सकता है। जानें इस नुस्खे को तैयार करने का तरीका और पैरों की देख

फटे और काले पैर

फटे और काले पैर सुंदरता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर सर्दियों में या नियमित देखभाल न होने से पैरों की एड़ियां फट जाती हैं और तलवों पर काली परत जम जाती है। योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने सरसों के तेल और मोमबत्ती से एक ऐसा नुस्खा साझा किया है जो आपके पैरों को मक्खन जैसा कोमल बना सकता है।

नुस्खे की सामग्री:

सरसों का तेल – 2 चम्मच

मोमबत्ती – 2 छोटे टुकड़े

पैट्रोलियम जैली – 1 चम्मच

विटामिन ई कैप्सूल – 1

पानी – 1 गिलास

नुस्खा तैयार करने का तरीका:

एक कटोरी में सरसों का तेल, मोमबत्ती के टुकड़े, पैट्रोलियम जैली और विटामिन ई कैप्सूल डालें। एक बर्तन में पानी गर्म करें और कटोरी को उसमें रखें। गर्म पानी की भाप से मोमबत्ती पिघल जाएगी। सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और कटोरी को बाहर निकाल लें। तैयार मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे स्टोर करें।

उपयोग का तरीका:

रात को सोने से पहले इस क्रीम को अपने पैरों पर लगाएं और मोजे पहन लें। यह नुस्खा दो से तीन दिन में असर दिखाने लगेगा।

नियमित देखभाल:

पैरों पर मॉइस्चराइजर और तेल से मालिश करें। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें। इस नुस्खे से आपके पैर सुंदर और कोमल बनेंगे।

NSIT
Nsmch

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।