LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

इस वजह से होती है डायबटीज, इन आदतों को छोड़ें मिलेगी मदद

डायबटीज आज के समय में एक आम बीमारी होते जा रही है। इससे बचने के लिए इन आदतों से आपको दूर रहना होगा।

इस वजह से होती है डायबटीज, इन आदतों को छोड़ें मिलेगी मदद

डायबिटीज आज के समय में मौत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। डायबिटीज हर एक उम्र के मरीजों में पाए जाने लगा है। इसकी संख्या बहुत जल्दी और बहुत तेजी से बढ़ रही है। अब इस डायबिटीज का कारण क्या है इसके बारे में हम जानेंगे। आज के समय में स्मोकिंग लोगों के लिए आम बात हो गई है। बहुत कम उम्र से लोग स्मोकिंग करना शुरू कर देते हैं। कोल बनने के चक्कर में अपनी जिंदगी दाऊ पर लगा देते हैं।लेकिन क्या आपको पता है यह स्मोकिंग कई सारी बीमारियों को आपके शरीर में आमंत्रित करता है। धूम्रपान से सिर्फ एक बीमारी नहीं कई सारी बीमारियां उत्पन्न होती है। यह आपके जीवन को बहुत जल्दी नष्ट कर देती है।

बीडी-सिगरेट पिने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा सबसे अधिक होता है और जो लोग बीडी और सिगरेट नहीं पिते हैं उनमें इस बीमारी का खतरा 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है। WHO ने बताया है कि जो लोग धुम्रपान करते हैं उनमे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने की क्षमता कम होती है। जिससे टाइप -2 मधुमेह हो सकता है। WHO की एजेंसी ने कहा है कि टाइप -2 डायबिटीज दुनियाभर की सबसे पुरानी बीमारी में से एक है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि इस बीमारी को रोका जा सकता है। WHO के अनुसार डायबिटीज टाइप -2 होने का मुख्य कारण अधिक वजन बढ़ना, व्यायाम नहीं करना या फिर खान-पान में अनियमतता बरतना से होता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर में 53.7 करोड़ लोगों को डायबिटीज है और यह आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। WHO ने कहा है कि धूम्रपान के कारण हृदय रोग, किडनी का फेल होना और अंधापन, डायबिटीज संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज होने पर शरीर के घाव भरने में भी देरी होती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने सरकारों से धुम्रपान के खिलाफ नीतिगत कदम उठाने की मांग की है।