LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

Health Benefits: मूली शरीर के लिए है बेहद फायदेमंद, औषधीय गुणों से है भरपूर

मूली स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसको खाने से कई तरह के पोषण मिलते हैं।

मूली

सबसे ज्यादा रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट सब्जियां ठंड के मौसम में मिलती हैं। इन सबके बीच सफेद रंग की मूली भी है। इसे सलाद में मिला लिया जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। कुछ जगह लाल रंग की मूली भी मिलती है। यह रूट वेजिटेबल मूल रूप से चीन और भारत में उगाई गई। इसके बाद यह मिस्र पहुंची और धीरे-धीरे मध्य एशिया के कई देशों में उगाई जाने लगी। मूली मध्य एशिया से ही पश्चिमी देशों में पहुंची और जल्द ही पूरी दुनिया इसके स्वाद की दीवानी हो गई।


मूली औषधीय गुणों से भरपूर

अब इसकी कई किस्म और रंग बाजार में उपलब्ध हैं। यह जितनी स्वादिष्ट होती है, उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर है। मूली खाने से पाचन में मदद मिलती है। यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है। यह लिवर हेल्थ और डायबिटीज जैसी कई कंडीशन में भी मददगार है। मूली के अलावा इसके पत्ते भी विटामिन C, A और B से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं।

Diarch GO


 मूली में 93% से ज्यादा पानी होता

मूली में नेचुरल कंपाउंड सल्फोराफेन होता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो बहुत फायदेमंद होता है। इसके कारण मूली में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। सल्फोराफेन ही इसे एंटी फंगल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी कैंसर बनाता है। डॉ. अजय कुमार मूली के औषधीय गुण बता रहे हैं। मूली में 93% से ज्यादा पानी होता है। इसमें फैट नहीं होता है। मूली में कार्ब की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसमें प्रोटीन और शुगर किस मात्रा में होता है।


मूली खाने से बहुत सारे फायदे हो सकते हैं

मूली उन सभी लोगों का भ्रम तोड़ती है, जिन्हें ये लगता है कि सिर्फ खट्टे फल और सब्जियों में विटामिन C होता है। मूली विटामिन C से भरपूर होती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। ठंड के मौसम में रोज एक मूली खाने से बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि मूली पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह सर्दियों में हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम करती है। मूली खाने से और क्या फायदे होते हैं।

NSIT
Nsmch