LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

आलू इस वजह से हो जाता है अंकुरित, जानें ये फायदेमंद होता है या नुकसानदेह

आलू भी अंकुरित होता है। लेकिन इसके पीछे का कुछ कारण होता है। चलिए जानते हैं कि आलू का स्प्राउट्स क्यों बनता है और ये फायदेमंद है भी या नहीं।

आलू इस वजह से हो जाता है अंकुरित, जानें ये फायदेमंद होता है

हम बचपन से देखते आ रहे हैं कि हमारे घर में सबसे ज्यादा सब्जियों के साथ किसी का इस्तेमाल होता है तो वो है आलू का। अगर घर में कोई हरी सब्जी न भी हो तो लोग आलू की सब्जी बना लेते हैं। आलू की मदद से कई तरह की चीजें बनती है। बताया जाता है कि आलू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।

कई बार आपने गौर किया होगा कि आलू में कुछ स्प्राउट्स जैसे निकल आते हैं। कुछ लोग इसे छीलकर हटा देते हैं, कुछ ऐसा आलू खाने से बचते हैं तो कुछ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या स्प्राउटेड आलू को खाना सेहत के लिए हेल्दी है? दरअसल, आलू जब ज्यादा पूराना होने लगता है तो उसमें कुछ उगने लगता है। तो चलिए जानते हैं स्प्राउटेड आलू खाने के फायदे और नुकसान के बारे में,

माना जाता है कि आलू गर्मी के संपर्क में आने से अंकुरित हो जाता है। ये प्रक्रिया आलू के ग्रोथ साइकल का नेचुरल पार्ट है। जब आलू को ऐसी कंडीशन में स्टोर किया जाता है, जिसमें स्प्राउटिंग प्रॉसेस बढ़ सकती है जैसे किचन, डायरेक्ट लाइट पड़ने वाली जगह आदि के कारण आलू पर निकले बड्स धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। हालांकि, स्प्राउटिंग की ये प्रक्रिया कोई नुकसानदायक नहीं होती है। बस इसके कारण आलू में पोषक तत्वों में कुछ बदलाव हो जाते है। इससे विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट में थोड़ी कमी आ सकती है, क्योंकि यह नए अंकुरों के विकास में सहायता के लिए अपने स्टोर किए हुए पोषक तत्वों का उपयोग करता है। हालांकि, कई बार स्प्राउटेड आलू में कुछ टॉक्सिक कम्पाउंड का निर्माण भी हो सकता है।

हालांकि, आलू के अंकुरित होने पर भी आपको इससे कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं जैसे पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, बी6। हालांकि, इसमें अधिक मात्रा में सोलेनिन (नेचुरल टॉक्सिन) होता है जो उल्टी, मतली, पेट दर्द, डायरिया और अन्य कुछ सेहत संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। यदि आप अधिक मात्रा में इस तरह के आलू का सेवन करते हैं, साथ ही सिरदर्द, चक्कर आना, कंफ्यूजन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। बेहतर है कि आप आलू के अंकुरित और हरे वाले भाग को काटकर हटा दें। आप अपने सेहत का ख्याल रखते हुए स्प्राउटेड आलू को न भी खाएं तो सही होगा।

NSIT
Nsmch