LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : पीएमसीएच के दलालों को पटना पुलिस ने दबोचा, दवा दुकानदार दवा के बदले कैसे करते हैं कमीशन, हुआ खुलासा

पीएमसीएच में दलालों का बसेरा रहता है. पटना के इस अस्पताल में दलालों के नेटवर्क को लेकर पटना पुलिस की कार्रवाई में खुलासा हुआ है. इसे लेकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा है और पूरे मामले को उजागर किया है.

 PMCH
PMCH- फोटो : news4nation

Bihar News : सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में दलालों का बसेरा रहता है. इस बात का खुलासा टाऊन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने किया है.  बीते 12 दिसंबर को पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित भोजपुर फार्मा दवा दुकान में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर तीन अपराधियों द्वारा गोली मारकर फरार होने का मामला दर्ज किया गया था. 


इस घटना में दुकानदार शिवम बाल बाल बच गया था. वहीं इस मामले में पीरबहोर थाना की पुलिस ने 10 दिनो बाद घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी आयुष सिन्हा और उसके सहयोगी विग्नेशवर प्रकाश उर्फ विक्की को गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. घटना में जिस बुलेट को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया उस वाहन को भी बरामद किया है। तीसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

Diarch GO



दवा दुकानदार दवा के बदले दलालों को देते हैं कमीशन

टाऊन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित आयुष सिन्हा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. पूछताछ में गिरफ्तार आयुष सिन्हा ने बताया कि pmch में वो मरीजों के परिजनों को बाहर दवा लेने के लिए दवा दुकानदार के पास पुर्जा लेकर भेजता था जिसका कमीशन दवा दुकानदारों से वसूलता था. वही उसका एंबुलेंस का बिजनेस है जिसमें वो pmch के मरीजों को निजी अस्पतालों में बेहतर इलाज के नाम पर भेज अस्पताल से मोटी रकम उगाही करता था। ऐसे में देखा जाए तो सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में बड़ा झोल है जिसमें दवा दुकानदार pmch के मरीजों को दलालों के जरिए दवा बेच मोटी कमाई करते है ।


NSIT
Nsmch

खाली प्राइवेट एंबुलेंस को pmch परिसर से रखे दूर

इस बाबत पटना टाऊन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने ऑन द स्पॉट pmch top प्रभारी शुभम कुमार को बुलाकर निर्देश दिया है कि इस तरह के दलाल जिसका कब्जा pmch परिसर में है ऐसे लोगों पर सख्त करवाई करे. वहीं pmch अशोक राज पथ स्थित दवा दुकानदार जो दलालों के मार्फत दवा बेचते है ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उनपर आवश्यक कानूनी करवाई करें । 


ज्ञात हो कि पूर्व में भी pmch परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों के बीच बर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है ऐसे में खाली प्राइवेट एंबुलेंस को pmch परिसर में इंट्री करने पर पाबंदी लगाने को कहा है।



पटना से अनिल की रिपोर्ट