LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Patna News - बिहार में हेल्थ सिस्टम का हाल, पटना में पेड़ के नीचे महिलाओं का हुआ ऑपरेशन

Patna News - पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में बुधवार को बंध्याकरण कराने के लिए महिलाएं जुटी थी। महिलाएं भवन के बाहर पेड़ के नीचे बेड पर नजर आयी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधि व्यवस्था में कमी के कारण मरीजो की आशियाना प

पेड़ के नीचे महिलाओं का हुआ ऑपरेशन

Patna - एक तरफ केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारे प्रदेश की जनता जनार्दन को स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर सुविधाए प्रदान करने की दावे करती हुई नहीं थकती है। लेकिन दूसरी तरफ मरीजों को भेड़ बकरियों की तरह जमीन पर सुविधाएं दी जा रही है। पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधि व्यवस्था में कमी के कारण मरीजो की आशियाना पेड़ बन चुका है। मरीजो के बेडो के नीचे पानी जमा होने से मरीजो को परेशानी बढ़ गयी। 

बिहार में ठंड बढ़ चुकी है। शाम होते ही लोगो को चादर तथा स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में बुधवार को बंध्याकरण कराने के लिए महिलाएं जुटी थी। महिलाएं भवन के बाहर पेड़ के नीचे बेड पर नजर आयी। उन बेडो के नीचे पानी जमा थी। समझा जा सकता है कि ठंड के मौसम में बेडो को ऐसे स्थान पर लगाई गई थी। जिसके नीचे पानी जमा थी तथा ऊपर से पेड़ की छाया थी। न तो उन मरीजो को धूप की गर्मी मिल पा रही थी न ही उन मरीजो को ठंड से राहत मिल रही थी। 

Diarch GO

वहां पर बैठी मरीजो ने बताया की हम सभी बंध्याकरण कराने आए है। हम सभी को बैठने के लिए बेडो को ऐसे स्थानों पर लगाई गई है। जहां सिर पर पेड़ की छाया तो बेडो के नीचे पानी जमा है जिससे ठंड महसूस हो रही है। वही कुछ लोगो ने बताया कि यहां कोई देखरेख करनेवाला नही है। पानी की टँकी भरने के लिए मोटर चालू कर छोड़ दी गयी है। 

जिसके कारण पानी की टँकी भरकर एक घण्टे से पानी इधर उधर फैल तथा जमा हो रही है। सभी स्वास्थ्यकर्मी तथा पदाधिकारी देख रहे है लेकिन किसी ने अभीतक ध्यान नही दिया। यहां तक कि पीएचसी प्रभारी  डॉ बिपिन कुमार भी इसपर ध्यान नही दिए। डॉ बिपिन कुमार के तानाशाह रवैए और मनमाने ढंग से कार्य करने की कार्यशैली पूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पालीगंज पीएचसी अस्पताल की अस्त व्यस्त हो चुकी है। चाहे यहां इलाज कराने आने वाले मरीज हो या यहां के कर्मियों हो सभी पीएचसी प्रभारी के कार्यशैली से त्राहिमाम करते दिख रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट