LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Patna News - वरिष्ठ एड्स विशेषज्ञ डा० दिवाकर तेजस्वी ने एचआईवी को लेकर लोगों को किया जागरूक , कहा - हर व्यक्ति नियमित रूप से एचआईवी परीक्षण कराए

Patna News - 'पहल' के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ एड्स विशेषज्ञ डा० दिवाकर तेजस्वी ने एचआईवी / एड्स के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति नियमित रूप से एचआईवी परीक्षण कराना चाहिए ।

 एड्स को लेकर लोगों को किया जागरूक
एड्स को लेकर लोगों को किया जागरूक - फोटो : SOCIAL MEDIA

Patna News - शनिवार को "विश्व एड्स दिवस" पूर्व संध्या पर एड्स जागरूकता और निःशुल्क एचआईवी परीक्षण शिविर का आयोजन पब्लिक अवेयर नेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) के तत्वाधान में डा० दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक एक्जीविशन रोड पटना में किया गया। इस अवसर पर 'पहल' के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ एड्स विशेषज्ञ डा० दिवाकर तेजस्वी ने एचआईवी / एड्स के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। विशेष ध्यान निम्न आय वर्ग के लोगों पर दिया गया। जहां एचआईवी जागरूकता की कमी अभी भी एक बड़ी चुनौती है। 

 एचआईवी / एड्स के प्रति जागरूकता ही इस बीमारी के प्रसार को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है। बिहार जैसे राज्यों में जहां सामाजिक कलंक और अज्ञानता के कारण लोग एचआईवी जांच कराने से कतराते हैं । हमें सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी एक सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। विश्व एड्स दिवस 2024 की थीम- "हर किसी के लिए समानताः एड्स मुक्त भविष्य की दिशा में" है। 

डा० तेजस्वी ने बताया कि हर व्यक्ति नियमित रूप से एचआईवी परीक्षण कराए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता और सही उपचार से हम एचआईवी को नियंत्रित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम ने समुदाय को यह संदेश दिया कि एचआईवी / एड्स के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियमित एचआईवी परीक्षण कराएं, सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाएं, एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ सहानुभूति और समर्थन का व्यवहार करें एड्स के बारे में फैली भ्रांतियों को खत्म करें ।