LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

NALANDA NEWS - सामुदायिक अस्पताल में हुआ पहला प्रसव तो डॉक्टर और कर्मियों ने बाजे गाजे के साथ उपहार देकर प्रसूता को दी विदाई, बच्चे को मिला कईयों का आशीर्वाद

NALANDA NEWS - जिले के परवलपुर सीएचसी में पहली बार किसी प्रसुता की डिलिवरी कराई गई। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों ने गाजे बाजे के साथ प्रसुता को विदा किया। साथ ही अस्पताल में ही बच्चे का नामकरण किया गया

FIRST DELIVERY IN PARWALPUR CHC

NALANDA - आए दिन अस्पताल की लापरवाही की खबर देखने और सुनने को मिलती है। मगर नालंदा जिला के एक अस्पताल ने अनोखी पहल की जो स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया। इस कार्य में अस्पताल कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी साथ दिया।

बच्चे का नाम रखा गया संघर्ष

 दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परवलपुर में अस्पताल बनने के बाद यहाँ जन्मे पहले नवजात की ख़ुशी में डॉक्टर व कर्मियों ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागेदारी दिखी। लोगों ने बच्चे का नामाकरण करते हुए उसका नाम संघर्ष रखा।र इसपर नवजात के माता पिता ने भी सहमति जतायी।

परवल प्रखंड से आई थी महिला

परवलपुर प्रखंड की धर्मेंद्र रविदास की पत्नी ममता कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तैनात डॉ. महेश कृष्ण व डॉ. गोपाल की देखरेख में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया गया। नवजात के जन्म लेते ही लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 महिला को अगले दिन नाम काटने के बाद जब विदाई दी गयी तो अस्पताल प्रबंधन एवं नागरिकों ने गाजे-बाजे के साथ विदाई दी । विदाई के मौके पर नवजात की मां को चांदी का कटोरा चम्मच , साड़ी व बच्चे को खिलौना, व कीट उपहार भेंट किया गया ।

NSIT
Nsmch

अस्पताल में जन्मे पहले बच्चे को देखने उमड़ी भीड़

नन्हे मेहमान के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विधिवत चालू हुआ। इसके बाद इस अस्पताल में यह पहला प्रसव है। पहले लोगों को इलाज के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। इस अस्पताल के बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को फायदा होगा। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार,मनीष कुमार, पप्पू कुमार, मधुरंजन, ज्योति कुमार व अन्य मौजूद थे।

REPORT - PRANAY RAJ