LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: मूली के साथ इन चीजों का नहीं करें सेवन, शरीर में हो सकती है ये दिक्कतें

ठंड शुरू होते ही लोग मूली का सेवन करने लगते हैं। क्योंकि इसमें गर्मी होता है। लेकिन आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि मूली के साथ आप इन चीजों का सेवन नहीं करें।

Health Tips: मूली के साथ इन चीजों का नहीं करें सेवन, शरीर मे

ठंड आते ही सब्जी मंडियों में मूलियां बिकनी शुरू हो जाती है। हर सब्जी के ठेले पर मूली नजर आती है। इसके बहुत से फायदे हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को साफ रखते हैं और ताजगी प्रदान करते हैं। मूली के पराठे, अचार, सलाद और सब्जी स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है शरीर के लिए मूली कितना फायदेमंद है। साथ ही मूलियां किन चीजों के साथ खाना चाहिए और किन चीजों के साथ नहीं। आइए जानते हैं मूली के साथ किन चीजों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।


आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, मूली और करेला का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ये पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इन दोनों के तत्व मिलकर शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं। इससे पेट की गड़बड़ी, दिल की धड़कन में अनियमितता, और सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए मूली और करेला का एक साथ सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, हमारे घर में मूली को सलाद की तरह इस्तेमाल किया जाता है। तो घर में खाना जो भी बनता है ठंड में  मूली का सलाद में इस्तेमाल होता ही है। इस वजह से जिस दिन घर में करेला बने उस दिन मूली नहीं खाएं। 

Diarch GO


मूली खाने के तुरंत बाद चाय भी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। चाय की तासीर मूली के विपरीत होती है, जिससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मूली खाने के बाद कम से कम 1-2 घंटे तक चाय से परहेज करना चाहिए।


मूली और दूध का एक साथ सेवन भी शरीर के लिए खराब माना जाता है। इसके एक साथ सेवन से पेट में अपच, जलन और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इनकी तासीर एक-दूसरे से विपरीत होती है, जो पाचन तंत्र को बाधित करती है। मूली खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करने से बचना चाहिए और दोनों के बीच कुछ घंटों का अंतराल रखना चाहिए।

NSIT
Nsmch


मूली के साथ संतरे का सेवन करने से पाचन क्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संतरे में विटामिन C और एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो मूली के साथ मिलकर कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। इसलिए मूली के साथ संतरे का सेवन न करें। इन बातों का ध्यान रखकर सर्दियों में मूली का अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है और अनावश्यक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।