LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

काजू से बनाएं ये टेस्टी डिश, पोषक तत्वों से रहेगा भरपूर

काजू आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से कई सारी डिशेज बन सकती हैं। चलिए जानतें है इस डिशेज के बारे में,

काजू से बनाएं ये टेस्टी डिश, पोषक तत्वों से रहेगा भरपूर

काजू सिर्फ एक ड्राईफ्रूट्स में काउंट नहीं होता है। इसमें कई तरह के पोषक मौजूद रहते हैं। काजू एक ऐसी चीज है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। काजू में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें ताकत देते हैं। गर आप भी रोजाना दाल चावल रोटी सब्‍जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए खास हो सकता है। चलिए काजू से बने इस रेसिपी के बारे में बात करते हैं। 

काजू सिर्फ रोस्ट करके एक स्नैक की तरह ही नहीं खाया जाता बल्कि इससे 100 तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं काजू से बनने वाली स्वादिष्ट डिशेज के बारे में जि‍से खाकर आपको मजा ही आ जाएगा। अगर आप कुछ हल्का और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो काजू पुलाव आपके लिए बेस्‍ट हो सकता है। इसे आप बासमती चावल, काजू और मसालों का इस्‍तेमाल कर बना सकते हैं। राइस को बॉयल कर लें। इसके बाद काजू और प्याज को घी में हल्का फ्राई करें। अब इसमें चावल और मसाले डालकर पकाएं। यह पुलाव न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि काजू के कारण इसमें पौष्टिकता भी होती है। इसे दही के साथ सर्व करें। बहुत टेस्टी लगेगा ये डीश।

काजू करी एक रिच और क्रीमी डिश है, जो आप क‍िसी खास मौके पर मेहमानों के लिए बना सकते हैं। इसे प्याज, लहसुन, टमाटर, काजू और क्रीम का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। सबसे पहले प्याज, लहसुन, टमाटर और थोड़े काजू को अच्छे से भूनकर उसकी प्यूरी तैयार कर लें। इसके बाद काजू को थोड़े से घी में हल्‍का सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें। अब मसाले की प्‍यूरी के साथ काजू और क्रीम मिलाकर थोड़ी देर पकाएं। गरम मसाला और हरी धनिया डालकर इसे गार्निश करें। काजू करी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो काजू का इस्तेमाल कर बना सकते हैं।