LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

रागी आटा से बनाएं सूप, सर्दियों में फायदेमंद साबित होगा; जानें इसकी रेसिपी

रागी के आटे का सूप आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंंद है। इसमें कई तरह की ग्रीन सब्जियों का इस्तेमाल होता है। इसकी वजह से इसमें भरपूर पोषक तत्व है। जानें इसका रेसिपी

रागी आटा से बनाएं सूप, सर्दियों में फायदेमंद साबित होगा; जान

अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। दीपावली के बाद से हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगती है। ठंडे दिनों में अच्छी सेहत के लिए एक हेल्दी डाइट और फूड भी जरूरी है। अब इन दिनों हेल्दी खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ऐसे में एक ऐसा आइटम है जिसे खाने और पीने से शरीर को बेहद एनर्जी मिलती है। रागी के आटे से बना मनचाऊ सूप एक बेहतरीन फूड है। इस सुपर हेल्दी सूप को कैसे बनाएं इसकी जानकारी हम ले लेते हैं।

रागी का आटा ऐसे भी बेहद फायदेमंद है। इसका सूप भी बनाया जाता है। इसके लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल होता है। रागी के आटे की सूप में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज के पत्ते, गोभी, साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की जरूरत होती है। इसके अलावा सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस और तेल भी चाहिए होता है। 

अब चलिए जानते हैं कि इस सूप को बनाने में क्या-क्या चीजों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए रागी का आटा अपने अंदाज अनुसार, कटे हुए गाजर, कटे हुए शिमला मिर्च, प्याज के पत्ते, गोभी कटे हुए, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन बारीक कटा हुआ, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस, तेल, स्वादानुसार नमक चाहिए होता है। अगर आपको अपने सूप को सजाना है तो इसके लिए तले हुए नूडल्स भी ले सकते हैं।

सबसे पहले, रागी का आटा अच्छे से भून लें। उसके बाद एक पैन में तेल डालें। शुरुआत में उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भूनें, फिर सभी कटी हुई सब्जियां डालें। इन्हें भी धीरे-धीरे भूनें। जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तब एक कटोरी पानी डालें और इसे उबालने दें। भुने हुए आटे में थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से गुंध लें। सब्जी उबालने के बाद यह आटा उसमें डालें, फिर एक कटोरी के लिए एक चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें, साथ ही अपनी पसंद की टमाटर सॉस और स्वादानुसार नमक डालें। इसे अच्छे से उबालें, फिर इसे सजाने के लिए प्याज के पत्ते डालें और अगर आपके पास तले हुए नूडल्स हैं, तो आप उन्हें भी सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch