LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

छठ में इस्तेमाल होने वाला नींबू शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, इस तरह रोज की डाइट में करें शामिल

हम अक्सर कुछ चीजें ऐसे खाते हैं जिसका फायदा हमें पता नहीं होता। सिर्फ टेस्ट के लिए खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है छठ पूजा में जो डाभ नींबू का हमलोग इस्तेमाल करते हैं वो कितना फायदेमंद है।

छठ में इस्तेमाल होने वाला नींबू शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, इ

दीपावली के बाद बिहार में छठ पूजा को लेकर एक अलग नजारा दिखने लगता है। छठ में सूर्य की ही पूजा होती है। यह 4 दिवसीय त्योहार इस साल 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की आराधना होती है और भोग चढ़ाया जाता है। इस भोग में एक विशेष फल ‘डाभ नींबू’ भी चढ़ाया जाता है। यह फल नींबू का ही एक प्रकार है। यह आकार में सामान्य नींबू से काफी बड़ा होता है। हालांकि, इनके पोषक तत्व कमोबेश एक जैसे ही होते हैं। नींबू में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और वेट लॉस में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभदायक है।

बता दें कि नींबू बेहद फायदेमंद है। अगर आप रोज की डाइट में किसी भी तरह एक नींबू ले रहे हैं, तो इससे सेहत को बहुत ज्यादा फायदा होता है। खास बात ये है कि ज्यादातर डिशेज और सलाद में स्वाद के लिए इसका रस मिलाया जा सकता है। इससे खाना, पानी, ड्रिंक्स हर चीज का स्वाद बढ़ जाता है और खास फ्लेवर भी आता है। इतनी खासियतों के बाद भी कम कीमत के कारण यह बेहद लोकप्रिय फल है। नींबू में मुख्य रूप से विटामिन C, कार्ब्स और ढेर सारा पानी होता है। इसमें बहुत थोड़ी सी मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है। एक मध्यम आकार के नींबू से हमें 20 कैलोरी मिल जाती हैं। इसमें कुछ मात्रा में शुगर भी होता है। आइए ग्राफिक में देखते हैं कि नींबू में कौन सा पोषक तत्व किस मात्रा में मौजूद है।

डाइट में नींबू शामिल करने का सबसे आसान तरीका ये है कि नींबू पानी पिया जाए। यह ठीक भी है क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसी बहाने शरीर को कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स भी मिल जाते हैं। सबसे अच्छा तो ये होगा कि सुबह की शुरुआत नींबू पानी से की जाए। इससे दिन की शुरुआत पर्याप्त हाइड्रेशन और जरूरी मिनरल्स के साथ होगी। इससे पाचन तंत्र, इम्यून सिस्टम और हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त बनी रहेगी। लेकिन नींबू पानी में चीनी या शहद मिलाए बिना उसे पिएं। नींबू पानी पीना निश्चित तौर पर फायदेमंद होता है। यह अपनी डेली डाइट में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स को शामिल करने का अच्छा तरीका है। नींबू पानी में कैलोरी कम होती हैं, विटामिन्स और पोषक तत्व अधिक होते हैं। इससे हमारे शरीर में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स की रोज की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाता है।