LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

नींद की कमी से होंगी कई परेशानियां, पड़ेगा कई नकारात्मक प्रभाव

पूरी नींद लेना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। नींद की कमी के कारण सेहत पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। शरीर में नींद पूरी न होने के कुछ संकेत नजर आते हैं।

नींद की कमी से होंगी कई परेशानियां, पड़ेगा कई नकारात्मक प्रभ

इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में अक्सर हम अपनी नींद पर ध्यान नहीं देते। हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो रोज 7 घंटे से कम की नींद लेते हैं। इसका प्रभाव न सिर्फ हमारी शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो इसका असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है। ऐसे में नींद की कमी के कई लक्षण हमारे शरीर में नजर आते हैं, जिन्हें आमतौर पर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये हमें बताते हैं कि हमें और आराम करने की जरूरत है।


नींद की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है

नींद की कमी का सबसे आम लक्षण है थकान और सुस्ती महसूस करना। दिन भर नींद आना, काम करने में मन न लगना, और हर समय थका हुआ महसूस करना, ये सभी नींद की कमी के संकेत हैं। नींद की कमी से मूड स्विंग्स भी हो सकते हैं। आप चिड़चिड़े, उदास या बेचैन महसूस कर सकते हैं। नींद की कमी से याददाश्त और फोकस कमजोर हो जाता है। आपको चीजें याद रखने में मुश्किल हो सकती है और आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। नींद की कमी से भूख में बदलाव आ सकता है। आप ज्यादा भूख महसूस कर सकते हैं या कम भूख महसूस कर सकते हैं। नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है। 

Diarch GO


बन सकता है वजन बढ़ने का कारण

जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो हमारे शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। नींद की कमी से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर को बढ़ सकता है और दिल की धड़कन को अनियमित हो सकती हैं। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने में कम सक्षम हो जाते हैं। नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन हो सकती है। नींद की कमी से सिरदर्द भी हो सकता है। नींद की कमी से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, दस्त, और एसिडिटी हो सकती हैं।


डॉक्टर से करें संपर्क

यदि आपको लगता है कि आपको नींद की समस्या है और कोशिश करने के बाद भी आपको राहत नहीं मिल रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर आपकी समस्या का कारण जानने में आपकी मदद कर सकते हैं और इलाज का सुझाव दे सकते हैं।

NSIT
Nsmch