LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

Katihar News - बिहार में अस्पतालों का हाल बेहाल, टार्च की रौशनी में इलाज करने को मजबूर है डॉक्टर,देख लीजिए पाण्डेय जी

Katihar News - कटिहार सदर अस्पताल में मरीज के इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो सदर अस्पताल की बिजली व्यवस्था बदहाल हैं। ऐसे में "टॉर्च संस्कृति' स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मजबूरी बन गया है।

Katihar News -  बिहार में अस्पतालों का हाल बेहाल, टार्च की र

Katihar - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार द्वार किए गए काम को लेकर बार बार यह कहते है कि उनके शासन काल में बिहार ने विकास की एक नई गाथा लिखी है। बिहार में उर्जा के क्षेत्र में  बेहतरीन काम किए गए है। मुख्यमंत्री के अनुसार सूबे के गांव-गांव को बिजली पहुचाई गई है। जिसके कारण गांव की गलियां दुधिया रौशनी में जगमगा रही है। लेकिन कटिहार सदर अस्पताल की स्थिति ठीक उससे उलट है।  

बिहार में बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर जिला सदर अस्पताल पर आश्रित है हाल के दिनों में इस बड़ी आबादी के सहूलियत के लिए दो सौ बेड वाले अस्पताल का विस्तार भी हुआ है। लेकिन इस बिल्डिंग की चकाचौंध से अलग जो तस्वीर आज सामने आया है उसे देखकर आप 'दीया तले अंधेरा' कह सकते हैं ।

Diarch GO

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा है 

 कटिहार सदर अस्पताल में मरीज के इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है।लोगों के माने तो सदर अस्पताल की बिजली व्यवस्था बदहाल है, ऐसे में "टॉर्च संस्कृति' स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मजबूरी बन गया है । स्थानीय लोग हालात पर सवाल उठाते हुए ऐसी व्यवस्था को लेकर सुधार के साथ-साथ जिम्मेदार पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट