LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

करेले की सब्जी नहीं है पसंद, इस तरह का टिप्स अपना कर बनाएं टेस्टी

करेला खाना पसंद हो या नहीं लेकिन ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस वजह से हर किसी को करेला खाना चाहिए। लेकिन इसको बनाने का कई तरीका है, जिससे आपको करेला टेस्टी लग सकता है। पढ़ें यहां,

करेला

कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। ये सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद भी लोग इनसे कोसों दूर भागते हैं। घर में ये सब्जियां बन जाए तो बच्चे, बड़े सभी मुंह बनाने लगते हैं। इसमें से एक है करेला। ये ऐसी सब्जी है, जिसमें अनगिनत पोषक तत्व होते हैं, लेकिन स्वाद इतना कड़वा होता है कि लोग इसे खाने से बचते हैं। लेकिन, आप एक बार इस सब्जी को भी जरूर चखकर देखिए। न सिर्फ आपका बॉडी डिटॉक्स होगी, बल्कि खून भी साफ होगा। स्किन हेल्दी रहेगी। 


ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है करेला

बता दें कि डायबिटीज के मरीजों को करेला जरूर खाना चाहिए। इसके जूस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यदि आप इस सब्जी का सेवन करना चाहते हैं तो इसके स्वाद को आप कुछ तरीकों से बेहतर बना सकते हैं। इन उपायों से करेले का कड़वापन काफी हद तक कम हो जाएगा। चलिए कुछ तरीके हम आपको बता सकते हैं जिसका इस्तेमाल कर आप इसके कड़वापन को दूर कर सकते हैं।

Diarch GO


इसके कड़वेपन को दूर करता है नमक

आप जब भी करेले की सब्जी बनाएं या फिर जूस पिएं तो इसके कड़वेपन को दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। करेला पहले धोकर अपने हिसाब से काट लें। अब इसमें अच्छी तरह से ऊपर से नमक छिड़क दें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढंककर रख दें। जब आप नमक डालते हैं तो करेले में से पानी निकलने लगता है। इस कड़वे पानी को फेक दें और तुरंत ही करेले को पानी से 2-3 बार धो लें। 


नारियल पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं

इसके साथ ही आप बाजार से जब करेला खरीदें तो नारियल पानी भी एक खरीद लें। जब आप सब्जी या सूखी भुजिया बनाने के लिए करेले को काटें तो इसे 20-30 मिनट के लिए नारियल पानी में डालकर छोड़ दें। समय पूरा हो जाने पर पानी से धो लें और फिर इस करेले से सब्जी पकाएं। सब्जी तैयार हो जाए तो आप टेस्ट करके देख सकते हैं। इस वजह से सब्जी का अलग टेस्ट ही लगेगा।

NSIT
Nsmch


करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा

आप जब भी करेले से कोई चीज बनाएं तो उसमें नींबू का रस, टमाटर, खटाई आदि डाल दें। ताकि कड़वाहट कम हो सके। आप चाहें तो नींबू वाले पानी में करेले को कुछ देर काटकर छोड़ दें। करेले को जब काटें तो ऊपरी खुरदुरी परत को हल्का छील दें। इससे भी कड़वापन कम हो जाएगा। जब भी आप करेला काटें तो आपके पास फ्रिज में दही भी हो। दरअसल, जब आप कटे हुए करेले में दही डालकर मिक्स करते हैं तो इसका कसेला और कड़वा स्वाद काफी हद तक कम लगने लगता है। करेले को 30 से 40 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। अब इसे पानी से साफ करें। काफी हद तक करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा।